फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   609 trains will be run in Allahabad Region now.

इलाहाबाद मंडल में हर रोज अब 609 ट्रेनों का संचालन

Wed, 03 Apr 2019 11:05 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
609 trains will be run in Allahabad Region now.
3 train rakes with 2 km long train - फोटो : twitter

देश के सर्वाधिक व्यस्त मंडलों में एक इलाहाबाद मंडल में ट्रेनों की संख्या में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज हुई। मंडल में औसतन हर रोज 609 ट्रेनें संचालित की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में मंडल में 596 ट्रेनों का औसत  था जो पिछले वित्तीय  वर्ष में बढ़कर 609 पर पहुंच गया। इसके अलावा इलाहाबाद मंडल ने पिछले वित्तीय वर्ष में टिकट चेकिंग से की जाने वाली आय का भी रिकार्ड बनाया है। देश के सभी मंडलों में इलाहाबाद मंडल इस मामले में अव्वल रहा। यहां 70.6 करोड़ रुपये की आय सिर्फ टिकट चेकिंग  से ही रेलवे ने की।

विज्ञापन


पिछले वित्तीय  वर्ष में इलाहाबाद मंडल की तमाम उपलब्धियों के बारे में बुधवार को डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ ने बताया कि वर्ष 2018-19 दुर्घटना मुक्त रहा। इतनी संख्या में ट्रेन संचालन के बावजूद मंडल में एक भी एक्सीडेंट नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मंडल में पहली बार चावल की ढुलाई भी शुरू की गई है। 11 रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया गया है। इसे अलावा सूबेेदारगंज, भीरपुर, बिरोही, फतेहपुर, अहरौरा रोड, मिर्जापुर में ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन के अंतर्गत हॉट स्टैंडबाई की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


आने वाले समय में इलाहाबाद मंडल में सभी रेल फाटक बंद कर उसमें लिमिटेड हाईट सबवे (एलएचएस),  रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज आदि का निर्माण किया जाना है। पिछले वित्तीय  वर्ष में कुल 33 एलएचएस, आरयूबी आदि का निर्माण हुआ है। इस दौरान एडीआरएम अनुराग गुप्ता, एनामुल हक, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीएससी अमरेश कुमार, पीके यादव, आकांशु गोविल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed