फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   60 thousand rupees were spent by saying, 'Son has been caught in rape case'

जालसाजी : बेटा दुष्कर्म केस में पकड़ा गया है,’ कहकर 60 हजार उड़ाए

Mon, 01 Apr 2024 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 04:51 PM IST
सार

रामसिंगार यादव म्योराबाद गणेश नगर के रहने वाले हैं। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कोटा में नीट की तैयारी कर रहा है। छह मार्च की सुबह पत्नी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपका बेटा दुष्कर्म केस में फंस गया है।

विज्ञापन
60 thousand rupees were spent by saying, 'Son has been caught in rape case'
साइबर फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट में साइबर ठगों ने बेटे के दुष्कर्म केस में फंसने का झांसा देकर अधिवक्ता को 60 हजार की चपत लगा दी। उनकी पत्नी को फोन कर कहा कि बेटे को छुड़ाना है तो रुपये देने होंगे। इस तरह से रकम ऑनलाइन जमा करा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रामसिंगार यादव म्योराबाद गणेश नगर के रहने वाले हैं। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कोटा में नीट की तैयारी कर रहा है। छह मार्च की सुबह पत्नी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपका बेटा दुष्कर्म केस में फंस गया है। पत्नी ने फाेन कर बताया कि सुबह 11:30 के करीब इस बात की जानकारी दी। कहा कि सूचना देने वाले ने 60 हजार रुपये भेजने पर बेटे को छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन


अधिवक्ता का कहना है कि उनके खाते में पैसे नहीं थे। इस पर उन्होंने अपने मित्र सागर प्रजापति के जरिये गूगल पे से दो बार में क्रमश: 40 व 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। बाद में पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी। कैंट इंस्पेक्टर सुनील कनौजिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड के नाम पर खाते से रकम उड़ाई

गणेश नगर के ही श्रीराम का क्रेडिट कार्ड के नाम पर तीन लाख की चपत लगा दी। उनका आरोप है कि 21 मार्च को अनजान व्यक्ति ने फोन कर पूछा कि आपको क्रेडिट कार्ड चाहिए ताे उन्होंने मना कर दिया। करीब 4-5 घंटे बाद शाम सात बजे खाते से तीन बार में तीन लाख रुपये उड़ा दिए गए। पुलिस अज्ञात में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed