फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   60 bigha plot of Atiq Ahmed's sister's son-in-law and relative demolished

Prayagraj News: अतीक अहमद की बहन के दामाद व रिश्तेदार की 60 बीघा प्लाटिंग ध्वस्त

Tue, 15 Jul 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 15 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
60 bigha plot of Atiq Ahmed's sister's son-in-law and relative demolished
प्रयागराज। अतीक अहमद की बहन के दामाद खालिद जफर और रिश्तेदार जानू द्वारा बिना ले आउट पास कराए देवघाट, भीटी, सिलना आदि स्थानों पर की गई करीब 60 बीघा प्लाटिंग को पीडीए ने ध्वस्त करा दिया। साथ ही स्थानीय थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

अतीक की बहन का दामाद खालिद जफर उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी है। ईडी का छापा भी उसके यहां पड़ चुका है। पुलिस रिकार्ड में वह दो वर्ष से फरार है। इसके बावजूद बड़े पैमाने पर पुरामुफ्ती, एयरपोर्ट और धूमनगंज, भीटी में उसकी प्लाटिंग चल रही है। इससे पीडीए अफसरों की भूमिक पर भी सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि रावतपुर, दानुपुर, सलहापुर, सिलना, भीटी आदि स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पीडीए अफसरों की साठगांठ से ही की गई है। सात व आठ जुलाई के अंक में अमर उजाला ने मामला उठाया तो पीडीए के वीसी डा. अमित पाल शर्मा ने संज्ञान लिया। इसके बाद सोमवार को देवघाट रेलवे लाइन के समीप जानू और केसर सिंह द्वारा 20 बीघा में, भीटी उपरहार में डा. कामरान एवं जानू द्वारा 25 बीघा में की गई प्लाटिंग ध्वस्त करा दी। इसके अलावा नसीरपुर सिलना में 15 बीघा में खालिद जफर व अन्य के द्वारा की गई प्लाटिंग ध्वस्त कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed