फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State agriculture service organised recruitment start read full detial

राज्य कृषि सेवा का गठन, 564 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन से पहले पढ़ लें पूरी डिटेल

Tue, 29 Dec 2020 09:26 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Dec 2020 09:26 PM IST
सार

  • राज्य कृषि सेवा का गठन
  • आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी
  • तीन चरणों में होगी परीक्षा

विज्ञापन
State agriculture service organised recruitment start read full detial
किरन व महेश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा का गठन करते हुए सात प्रकार के 564 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक इन पदों पर भर्ती पीसीएस परीक्षा के माध्यम से होती थी। पहली बार इन पदों पर भर्ती के लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन



आयोग की वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है, जिसमें परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित आयु एवं अर्हता संबंधी सभी नियम एवं शर्तों का उल्लेख किया गया है। साथ ही परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई है। परीक्षा तीन चरणों में होगी, जिनमें प्रारंभिक एवं मुख्य (लिखित) परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। हालांकि इंटरव्यू दो प्रकार के पदों पर चयन के लिए होगा, जबकि पांच अन्य प्रकार के पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन



प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा, जबकि मुख्य परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले दो गुना अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। इसके साथ ही संजय सिंह बनाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व अन्य में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय/आदेश के क्रम में स्केलिंग की व्यवस्था यथावश्यक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपीपीएससी सचिव जगदीश ने कहा कि राज्य कृषि सेवा के पदों पर अब तक पीसीएस परीक्षा के माध्यम से भर्ती की जाती रही है। अमूमन इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन बहुत कम आते हैं। इस बार पदों की संख्या काफी अधिक है, सो राज्य कृषि सेवा का गठन कर अलग से भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। 

केवल ग्रुप ‘ए’ के पदों के लिए होगा इंटरव्यू

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा के विभिन्न पदों पर ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ में भर्ती होगी। ग्रुप ‘ए’ के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी देना होगा। साक्षात्कार 50 अंकों का होगा। वहीं, ग्रुप ‘बी’ के पदों पर केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी। ग्रुप ‘ए’ के पदों में जिला उद्यान अधिकारी, श्रेणी-दो (ग्रेड-1) और प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, श्रेणी-2 के पद शामिल हैं। ग्रुप ‘बी’ के पदों में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (शस्य शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (वनस्पति शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (पौध संरक्षण शाखा), वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (रसायन शखा) और वरिष्ठ  प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए (विकास शाखा) के पद शामिल हैं।


परीक्षा योजना


प्रारंभिक परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा में समान्य अध्ययन/कषि ाविषय का 300 अंकों का एक प्रश्रपत्र होगा जो वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रकार का होगा। इन प्रश्रों की संख्या 120 (कृषि विषय के 80 प्रश्र और सामान्य अध्ययन के 40 प्रश्र) होंगे। प्रश्र पत्र हल करने के लिए कुल दो घंटे का समय मिलेगा।


मुख्य (लिखित) परीक्षा
मुख्य परीक्षा में दो प्रश्रपत्र होंगे। पहला प्रश्र पत्र सामान्य हिंदी एवं निबंध (परंपरागत) का होगा। 100 अंकों के प्रश्रपत्र को दो घंटे में हल करना होगा। वहीं, 200 अंकों का द्वितीय प्रश्रपत्र वैकल्पिक विषयों का होगा। इस प्रश्रपत्र को हल करने के लिए तीन घंटे का वक्त मिलेगा। प्रथम प्रश्रपत्र में पहले खंड में सामान्य हिंदी के सवाल पूछे जाएंगे, जो 50 अंकों के होंगे और दूसरे खंड में दिए गए विषय पर एक निबंध हिंदी में लिखना होगा, जो 50 अंकों का होगा।




निबंध की अधिकतम विस्तार सीमा 500 शब्दों की होगी। वहीं, वैकल्पिक विषय के द्वितीय प्रश्रपत्र में कुल आठ प्रश्र होंगे। खंड ‘अ’ एवं  खंड ‘ब’ दो भागों में विभाजित होगा। दोनों में चार-चार प्रश्र होंगे। प्रश्र संख्या एक और प्रश्र संख्या पांच अनिवार्य होंगे। प्रत्येक  खंड से दो प्रश्रों का जवाब देना अनिवार्य होगा। सभी प्रश्रों के अंक सामान्य होंगे और कुल पांच प्रश्रों के उत्तर देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed