{"_id":"5fa59e258ebc3e9bbd5f5e79","slug":"537-students-got-admission-bcom-in-allahabad-university-city-desk-news-ald2909379187","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि: बीकॉम में 537 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि: बीकॉम में 537 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
प्रयागराज। इविवि में शुक्रवार को बीकॉम में 537 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करके अपनी सीट पक्की कर ली। वहीं बीएससी (गणित) में पहले दिन 351 छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए समय दिया गया था, इसमें से 198 ने इविवि के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया। इसमें से 171 ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया।
बीएससी के छात्र शनिवार सुबह 10 से 11 बजे तक सीट आवंटन और आठ नवंबर की शाम पांच बजे तक फीस जमा कर सकेंगे। बीएससी गणित में शनिवार को सभी वर्ग में 182 व उससे अधिक और एसटी वर्ग में 92 व उससे अधिक अंक तथा ओबीसी में 165 व उससे अधिक अंक पाने वालों की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। यह छात्र सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच विकल्प चयन करने के बाद प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे। आठ नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक सीट आवंटन और नौ नवंबर की शाम पांच बजे तक फीस जमा होगी।
10 तक जमा होंगे प्रवेश के लिए फार्म
राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं एमए में प्रवेश के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकतीं हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं 10 नवंबर तक महाविद्यालय में प्रवेश फार्म जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन
एसएस खन्ना में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीएससी बॉयो/मैथ, बीकॉम, बीए और बीएड प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्राएं यूजीएटी मार्कशीट के साथ कॉलेज में प्रवेश के लिए संपर्क करें।
आर्य कन्या में ऑनलाइन, ऑफलाइन प्रवेश
आर्य कन्या पीजी कॉलेज में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से प्रवेश होगा। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने बताया कि बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
एडीसी में आज से प्रवेश
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीकॉम, बीए तथा बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश कार्य सात नवंबर से शुरू होगा। प्रवेश के इच्छुक सभी वर्ग के अभ्यर्थी जो इविवि प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वह कीडगंज परिसर में संपर्क करके प्रवेश के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्र) में 180 या उससे अधिक सभी वर्ग के छात्र सात नवंबर को सुबह नौ से 11 के बीच और बीएससी प्रथम वर्ष (छात्र-छात्राएं) में 170 या उससे अधिक सभी वर्ग सुबह 10 से 12 के बीच संपर्क करें। छात्राएं प्रवेश के लिए जीरोरोड परिसर में संपर्क करें। बीकॉम प्रथम वर्ष (केवल छात्राएं) में 190 या उससे अधिक सभी वर्ग सात नवंबर को सुबह नौ से 11 के बीच संपर्क करें।
सीएमपी में प्रवेश 10 नवंबर से
सीएमपी पीजी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी। 10 नवंबर से बीकॉम प्रथम वर्ष में ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया आरंभ होगी। इसके लिए कटऑफ जारी कर दिया गया है। अनारक्षित श्रेणी में 172 या अधिक अंक वाले सभी अभ्यर्थी और एसटी श्रेणी के सभी। बीएससी और बीए में भी प्रवेश की तिथि जल्द घोषित की जाएंगी।