फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   53 new positives including Union Bank's Assistant Manager, Senior Accountant

यूनियन बैंक के सहायक मैनेजर, सीनियर अकाउंटेंट सहित 53 नए पॉजिटिव मिले

Mon, 07 Dec 2020 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
53 new positives including Union Bank's Assistant Manager, Senior Accountant
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना की चपेट में रविवार को जानसेनगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहायक बैंक मैनेजर, एजी ऑफिस के सीनियर अकाउंटेंट, सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल सहित कुल 53 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 95 रही। साथ ही गौसनगर करेली निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हो गई है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


डॉ. सहाय ने कहा कि 53 नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 26982 हो गई है। जबकि, 25905 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें से 19402 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। रविवार को भी 80 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इसके अलावा एसआरएन, बेली और निजी अस्पताल से 15 लोगों की छुट्टी हुई है।
विज्ञापन


इन अस्पतालों में रविवार की शाम तक 81 मरीज भर्ती रहे। जबकि, 645 लोग होम आइसोलेशन में है। एक्टिव केसों की कुल संख्या 726 है। रविवार को 4174 लोगों की कोरोना की जांच हुई है। इसमें 2297 एंटीजन टेस्ट, 1705 आरटीपीसीआर, 57 प्राईवेट लैब और 115 ट्रूनॉट से जांच की गई है। संक्रमित होने वालों में यूनियन बैंक के सहायक मैनेजर, सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल, रेलवे के टीटी, फायर सर्विस चालक, एजी ऑफिस के सीनियर अकाउंटेंट, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, हाईकोर्ट के समीक्षाधिकारी संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गौस नगर के 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वह सालभर से डायलिसिस पर था। निजी अस्पताल में एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसे एसआरएन चिकित्सालय में शिफ्ट कर दिया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed