फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलेक् शन की वजह से अब 30 को होगा ग्रुप डी अभ्यर्थियों का मेडिकल

इलेक् शन की वजह से अब 30 को होगा ग्रुप डी अभ्यर्थियों का मेडिकल

Sat, 27 Apr 2019 06:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
इलेक्
शन की वजह से अब 30 को होगा ग्रुप डी अभ्यर्थियों का मेडिकल
कानपुर और झांसी के लिए खास
विज्ञापन

0000000000000000000000000

चुनाव की वजह से अब 30 को होगा
रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों का मेडिकल
0 29 को कानपुर और झांसी में मतदान की वजह से आरआरसी प्रशासन ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे ग्रुप डी के अभ्यर्थियों का कानपुर और झांसी स्थित रेलवे चिकित्सालय में होने वाला मेडिकल 29 अप्रैल को चुनाव की वजह से स्थगित कर दिया गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों का यह मेडिकल अब 30 अप्रैल को होगा। वहीं दूसरी ओर रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) के प्रयागराज कार्यालय में शनिवार को कुल 52 दिव्यांगजन अभ्यर्थी अपने डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए यहां पहुंचे। कुल 75 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

रेलवे ग्रुप डी के 4760 पदों के लिए पिछले दिनों हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा को क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन का काम शुक्रवार से ही शुरू हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को 75-75 दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दोनों ही दिन 52-52 अभ्यर्थी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए पहुंचे। अब इनका मेडिकल प्रयागराज, झांसी, कानपुर एवं आगरा स्थित रेलवे चिकित्सालयों में होना है। पहले 29 अप्रैल को मेडिकल होना था, लेकिन कानपुर और झांसी में लोकसभा चुनाव के मतदान की वजह से जिन अभ्यर्थियों को मेडिकल संबंधित शहरों में होना था वह अब 30 अप्रैल को होगा। आरआरसी चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक प्रयागराज और आगरा में जिन अभ्यर्थियों का मेडिकल होना है वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed