{"_id":"5cbe1ba5bdec2213fb2ce3a6","slug":"51555962789-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केशरी के पास हैं दो हथियार, नहीं है एक भी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशरी के पास हैं दो हथियार, नहीं है एक भी कार
विज्ञापन

0 करोड़ों रुपये की संपत्ति वाली केशरी पर 36 लाख का लोन
प्रयागराज। फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल के पास भले ही करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति हो लेकिन उनके पास अपना खुद का कोई वाहन नहीं है। हालांकि केशरी के पास हथियार के रूप में एक रिवाल्वर और एक राइफल जरूर है। उन्होंने अपने हलफनामे में इसकी कीमत क्रमश: एक लाख और 70 हजार रुपये दर्शाई। पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ी केशरी देवी ने जो अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया उसमें उनके पति के नाम पर नगद, वित्तीय संस्थानों में जमा धनराशि, बांड, शेयर, एलआईसी, गहने, वाहन सहित चल एवं अचल संपत्ति के रूप में तकरीबन आठ करोड़ 33 लाख रुपये की संपत्ति दिखाई थी। उनके पति के गुलाब सिंह के पास 30 हजार रुपये की डीबीबीएल गन है।
केशरी देवी के परास्नातक है। उन्होंने वर्ष 2002 में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवां से एमए किया। पति गुलाब सिंह के साथ केशरी ने अपनी आय का स्रोत कृषि एवं कंसलटेंसी बताया है। केशरी देवी के पास तकरीबन 500 ग्राम स्वर्ण आभूषण एवं रत्न है। इसकी कीमत 27 लाख बताई है, जबकि पति गुलाब सिंह के पास 200 ग्राम आभूषण है। इसकी कीमत दस लाख है। उनके पास 50.45 लाख एवं पति के पास 91.74 लाख रुपये नगद है। इसके अलावा आठ बैंकों में केशरी का और पति का छह बैंकों में एकाउंट है। केशरी देवी पर 36 लाख रुपये का लोन एवं पति के पास 28 लाख रुपये का लोन है। कृर्षि भूमि एवं आवासीय भवन मिलाकर केशरी के पास 9.8 करोड़ और पति के पास 8.72 करोड़ की संपत्ति है। हलफनामे में केशरी ने यह भी कहा है कि उनके ऊपर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, बलवा और धमकी के कुल दो मुकदमे दर्ज है।