फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट बार कार्यकारिणी के अधिकार समाप्त

हाईकोर्ट बार कार्यकारिणी के अधिकार समाप्त

Wed, 09 Jan 2019 09:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार कार्यकारिणी के अधिकार समाप्त
हाईकोर्ट बार कार्यकारिणी के अधिकार समाप्त
विज्ञापन

0 एल्डर कमेटी चेयरमैन ही होंगे मुख्य चुनाव अधिकारी
0 11 सदस्यीय समिति करेगी चुनाव का संचालन
0 पांच वर्षों में बार में हुई नियुक्तियों की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव से पूर्व एल्डर कमेटी ने मौजूदा कार्यकारिणी के अधिकार समाप्त करते हुए सारे अधिकार अपने हाथों में ले लिए हैं। मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो गया था। इसके बाद एल्डर कमेटी चार्ज में आ गई। एल्डर कमेटी ने कार्यकाल बढ़ाने से इंकार कर दिया है। अब एल्डर कमेटी की बार के प्रशासनिक कार्य और चुनाव संचालन का काम देखेगी। हालांकि, मौजूदा कार्यकारिणी की मांग है कि अगली कार्यकारिणी के चार्ज लेने तक उनके पास ही चार्ज रहने दिया जाए।
एल्डर कमेटी ने फिलहाल चुनाव संचालन के लिए 11 सदस्यों की टीम गठित कर दी है। टीम कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र के नेतृत्व में चुनाव कराएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका में स्वयं चेयरमैन एल्डर कमेटी होंगे। आठ जनवरी को हुई एल्डर कमेटी की बैठक में इन प्रस्तावों का अनुमोदन होने के बाद इसकी प्रति महानिबंधक हाईकोर्ट और बैंकों को भेजी गई है। एक और महत्वपूर्ण फैसले में एल्डर कमेटी ने हाईकोर्ट बार में पिछले पांच वर्षों के दौरान की गई नियुक्तियों की जांच कराने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता और एल्डर कमेटी के सदस्य टीपी सिंह को इसकी जांच सौंपी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेश मिश्र और एबीएल गौड़ उनका सहयोग करेंगे। तीन सदस्यीय समिति बार के खातों और पीएफ के अलावा मेडिकल क्लेम का ड्राफ्ट भी तैयार करेगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र के मुताबिक पिछले वर्षों की तुलना में इस बार चुनाव खर्च में काफी कमी की गई है। कमेटी की बैठक में चेयरमैन वीसी मिश्र के अलावा एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, वीरेश मिश्र, एबीएल गौड़ शामिल थे। चर्चा यह भी है कि एल्डर कमेटी के निर्णय से नाखुश पूर्व कार्यकारिणी ने आम सभा की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन 115 ने किया नामांकन
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष सहित 24 पदों के लिए कुल 115 नामांकन किए गए। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा और रामअवतार वर्मा ने पर्चा भरा। जबकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर पांच, उपाध्यक्ष पर 32, महासचिव पर नौ, संयुक्त सचिव प्रशासन पर 10, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर सात, संयुक्त सचिव महिला पर तीन, कोषाध्यक्ष पर सात और गवर्निंग काउंसिल पर 47 पर्चे दाखिल किए गए। इसी प्रकार से 65 पर्चे मंगलवार को दाखिल किए गए थे। नामांकन बृहस्पतिवार 10 जनवरी को भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed