फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   तीर्थपुरोहितों ने कुंभ मेला कार्यालय पर किया प्रदर्शन

तीर्थपुरोहितों ने कुंभ मेला कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 27 Nov 2018 07:47 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
तीर्थपुरोहितों ने कुंभ मेला कार्यालय पर किया प्रदर्शन
कुंभ मेला कार्यालय पर जुटे तीर्थपुरोहित, की नारेबाजी
विज्ञापन

0 मेला प्रशासन पर भूमि आवंटन में उपेक्षा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ मेला में शिविर लगाने के लिए परंपरागत स्थानों से हटकर भूमि आवंटन करने के प्रस्ताव से नाराज तीर्थपुरोहितों ने मंगलवार को मेलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारी कुंभ मेला प्रशासन पर तीर्थपुरोहितों की उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे थे।
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रनाथ चकहा ‘मधु’ के नेतृत्व में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों ने कुंभ मेला कार्यालय पर प्रदर्शन कर मेला प्रशासन की ओर से तीर्थपुरोहितों की उपेक्षित करने का विरोध किया। बेनी बांध स्थित शंकर विमान मंडपम मंदिर से सैकड़ों की संख्या में तीर्थपुरोहित जुलूस की शक्ल में मेला कार्यालय पहुंचे। अपर मेलाधिकारी तृतीय को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान तीर्थपुरोहित श्रवण कुमार शर्मा ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। ज्ञापन में कुंभ में बड़ी तादाद में आने वाले कल्पवासियों को देखते हुए संगम के निकट की भूमि पूर्व की भांति 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए आवंटित करने, छावनी सुविधा प्रदान करने, तीर्थपुरोहितों की आवंटित भूमि से अवैध कब्जा हटाने, नए तीर्थपुरोहितों को भूमि सुविधा देने की बात प्रमुखता से शामिल है। इसके अलावा मेला क्षेत्र के एक मुख्य मार्ग नाम प्रयागवाल मार्ग रखने और प्रयागवाल तख्त परंपरानुसार स्थापित करने की बात रखी गई। इन मांगों को पूरा करने के लिए मेला प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया। साथ ही चेताया गया कि अगर इस अवधि में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर संरक्षक श्याम जी मिश्रा, मंत्री माधवानंद शर्मा, अमित राज वैद्य, प्रकाशानंद शर्मा, राजीव भारद्वाज, प्रकाश चंद्र मिश्र, राजेंद्र, पालीवाल अजय पांडेय, भगवत प्रसाद पांडेय, धीरज शर्मा, श्याम मिश्रा, लाल बाबा, अनिल पांडेय, श्याम बिहारी शुक्ला, सुनील शर्मा, गोविंद तिवारी, बृजेश तिवारी, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, बाबा कुंननदास, राम बाबू शर्मा, उमेश शर्मा, राज कुमार मिश्र, लव पाठक, राजेश पाठक, मनोज शर्मा, संजय पांडेय, रमेश चंद्र मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed