फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जेल पहुंचे एसपी, मचा हड़कंप

जेल पहुंचे एसपी, मचा हड़कंप

Wed, 11 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
जेल पहुंचे एसपी, मचा हड़कंप
बागपत जेल में शातिर अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक भारी फोर्स के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण करने जा धमके। करीब दो घंटे तक कारागार की जांच करने के बाद भी बैरकों से आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। चम्मच से बनाई गईं 5 चाकू मिलीं। जिसे कब्जे में ले लिया गया। जेलर को दबंग बंदियों पर दबाव बनाने व बराबर चेकिंग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पूर्णेंदू सिंह, सीओ सिटी अंजनी राय के अलावा शहर कोतवाल व पुलिस लाइन की फोर्स के साथ औचक निरीक्षण करने के लिए कारागार पहुंचे। एसपी के साथ पहुंची भारी फोर्स सीधे जेल के भीतर प्रवेश कर गई। इसके बाद बंदियों की बैरकों की सघन तलाशी शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक जेल की बैरकों को खंगाला गया।
विज्ञापन


दबंग व प्रभावशाली बंदियों की बैरकों की कई बार जांच हुई। बैरक की छतों पर भी सिपाहियों ने तलाशी ली। इस दौरान चम्मच को धार देकर बनाई गई 5 चाकू पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। संदिग्ध स्थानों की खुदाई भी कराई गई। हालांकि कोई भी आपत्तिजनक सामग्री जेल में नहीं मिली। कार्रवाई के दौरान बंदीरक्षकों को तलाशी अभियान से दूर रखा गया। इससे जेल प्रशासन में हडक़ंप मचा रहा। करीब दो घंटे तक चले चेकिंग अभियान के बाद पुलिस अधीक्षक बाहर निकले। जेलर को निर्देश दिया कि दबंग बंदियों पर शिकंजा कसा जाए। जेल मैनुअल के तहत कार्य होना चाहिए। पुलिस के जाने के बाद जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed