फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विश्व की पथ प्रदर्शक है संस्कृत

विश्व की पथ प्रदर्शक है संस्कृत

Mon, 09 Jul 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
विश्व की पथ प्रदर्शक है संस्कृत
news
नगर स्थित राम अंजोर मिश्र इंटर कॉलेज के प्रमोद सभागार में आयोजित समारोह में प्रख्यात साहित्यकार प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी उर्फ पीयूष द्वारा लिखी गई आध्यात्मिक कृतियां गोविंदवंदनम् व रघुपमहिममधु का विमोचन किया गया। दोनों कृतियों का विमोचन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा राष्ट्र के उन्नयन के लिए संजीवनी से कम नहीं है। उन्होंने देववाणी भाषा संस्कृत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भाषा विश्व की पथ प्रदर्शक करने वाली भाषा है। प्रो. विश्वकर्मा ने पीयूष की विद्वता व रचना की प्रशंसा करते हुए उनको देश का गौरव बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. सुशील कुमार शर्मा ने आज के समय में अंग्रेजी ज्ञान को आवश्यक बताते हुए संस्कृत भाषा को सर्वोपरि करार दिया। प्रो. शर्मा ने कहा कि संस्कृत के उत्थान से ही देश की सभ्यता व प्राचीन पहचान को मजबूती मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शक्तिधर नाथ पांडेय व विशालमूर्ति मिश्र द्वारा साहित्यकार प्रो. कामता प्रसाद त्रिपाठी को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत शिक्षक राकेश त्रिपाठी व आभार प्रदर्शन सुनील शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ. शिवमूर्ति त्रिपाठी, डॉ. राजकुमार पांडेय, रामअवधेश मिश्र, दयाशंकर पांडेय, डॉ. वीरेंद्र मिश्र, सौरभ मिश्र, प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ल, डॉ. ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय, रामफेर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed