फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नाम नहीं, कोड से होगा अभ्यर्थी का इंटरव्यू

नाम नहीं, कोड से होगा अभ्यर्थी का इंटरव्यू

Wed, 09 May 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नाम नहीं, कोड से होगा अभ्यर्थी का इंटरव्यू
नाम नहीं, कोड से होगा अभ्यर्थी का इंटरव्यू
विज्ञापन

पारदर्शिता के लिए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में बदलाव की तैयारी
नई भर्ती परीक्षाओं के शुरू होने पर लागू की जा सकती है व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में साल भर से ठप पड़ी भर्ती परीक्षाएं फिर से शुरू हो गई है। विज्ञापन संख्या 46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया आयोग ने शुरू कर दी है। आयोग की मंशा है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी रखा जाए, सो आयोग अब इस तैयारी में है कि इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थी का नाम नहीं, बल्कि कोड उसकी पहचान हो। इस व्यवस्था को आयोग अपनी अगली परीक्षाओं से लागू कर सकता है।

आयोग में सोमवार से विज्ञापन संख्या 46 के तहत संस्कृत, शिक्षा शास्त्र और अंग्रेजी विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए सोमवार से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई है। इंटरव्यू 31 मई तक चलेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए कोडिंग की व्यवस्था तो नहीं है लेकिन इंटरव्यू के दौरान उनकी पहचान छिपाई जा रही है ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रही। संस्कृत विषय में शिक्षक भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों के इंटरव्यू मार्च 2017 में लिए गए थे लेकिन पिछले साल 31 मार्च को आयोग में चल रही भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब फिर से इंटरव्यू शुरू हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक जो अभ्यर्थी संस्कृत विषय में पहले इंटरव्यू दे चुके हैं, उन्हें दोबारा नहीं बुलाया गया। यही वजह है कि इस इंटरव्यू में कोडिंग की व्यवस्था लागू नहीं की गई लेकिन आयोग की तैयारी है कि जब अगली भर्ती परीक्षा शुरू हो तो उसमें इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को कोड आवंटित किए जाएं ताकि उनकी पहचान पूरी तरह से छिपी रहे और इंटरव्यू की प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed