फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अविश्वास प्रस्ताव के मामले में सुनवाई 27 को

अविश्वास प्रस्ताव के मामले में सुनवाई 27 को

Mon, 23 Oct 2017 09:02 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव के मामले में सुनवाई 27 को
अविश्वास प्रस्ताव के मामले में सुनवाई 27 को
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद्र।
जिला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ उपेंद्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी। सोमवार को इस मामले में याची और जिलाधिकारी अलीगढ़ की ओर से हलफनामा दाखिल किया गया। याचिका पर न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही है।
याची अजीत गौड़ ने हलफनामा दाखिल कर कहा है कि उनके पास अविश्वास प्रस्ताव के लिए जरूरी 29 सदस्यों का कोरम पूरा है और सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में हलफनामा देने को तैयार हैं। डीएम ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि छह अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव वाले दिन किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया था और न ही प्रशासन की ओर से मतदान से किसी को रोकने का प्रयास किया गया। कोर्ट ने सभी पक्षकारों को डीएम के हलफनामे का जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व की सुनवाई में याची का कहना था कि छह अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए तारीख नियत थी मगर इससे पूर्व ही दो अक्तूबर को दो सदस्यों सुधीर कुमार और सुमन दिवाकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। छह अक्तूबर को उनको सुबह की गिरफ्तार कर लिया गया। प्रशासन के दबाव के कारण अन्य सदस्य भी मतदान करने नहीं पहुंचे इसलिए अविश्वास प्रस्ताव सफल नहीं हो सका। कोर्ट ने इस मामले पर डीएम से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed