फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईश्वर शरण में अनुराग, अंकित के नेतृत्व में बनी छात्रों की सरकार

ईश्वर शरण में अनुराग, अंकित के नेतृत्व में बनी छात्रों की सरकार

Sun, 15 Oct 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
ईश्वर शरण में अनुराग, अंकित के नेतृत्व में बनी छात्रों की सरकार
ईश्वर शरण में अनुराग, अंकित के नेतृत्व में बनी छात्रों की सरकार
विज्ञापन

0 कांटे के मुकाबले में अनुराग ने प्रशांत को तीन वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर किया कब्जा
0 सौरभ उपाध्यक्ष, अंकित महामंत्री, शिवम संयुक्त मंत्री और शुभम बने सांस्कृतिक सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में शनिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में कई बार रीकाउंटिंग के बाद कांटे के मुकाबले में अनुराग कुमार जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रशांत पाठक को महज तीन वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। अनुराग को 611 एवं प्रशांत को 608 वोट मिले। जोश और हंगामे के बीच हुई मतगणना में सौरभ चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, अंकित त्रिपाठी महामंत्री, शिवम श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री और शुभम सिंह सांस्कृतिक सचिव निर्वाचित हुए। अफरातफरी के बीच पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
ईश्वर शरण में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। इसे लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह आठ से दिन में 11 बजे तक मतदान के लिए छात्र-छात्राओं की कतार लगी रही तो कॉलेज के गेट के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर जतन करते रहे। जोश भरने के लिए बीच-बीच में प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी के साथ जुलूस भी निकालते रहे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दिन में एक बजे मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम शाम करीब चार बजे घोषित होना था लेकिन अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी द्वारा मतों की बार-बार रीकाउंटिंग कराए जाने के कारण परिणाम तकरीबन चार घंटे की देरी से रात आठ बजे घोषित हुआ।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को तीन मतों से, उपाध्यक्ष ने 119, महामंत्री ने 120, संयुक्त मंत्री ने 133 एवं सांस्कृतिक सचिव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 75 मतों से मात दी। परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी डॉ.आनंद सिंह ने की। प्राचार्य डॉ.आनंद शंकर सिंह ने छात्रों, चुनाव अधिकारी एवं समिति को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
150 छात्रों ने अपनाया नोटा, 86 मत अवैध
इलाहाबाद। ईश्वर शरण में 150 छात्र-छात्रा मतदाता ने किसी भी प्रत्याशी को उपयुक्त नहीं माना। इन मतदाताओं ने नोटा पर निशान लगाया। इसी तरह कुल 86 मत अवैध घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर 12 एवं 23, उपाध्यक्ष पद पर आठ एवं नौ, महामंत्री पद पर 20 एवं चार, संयुक्त मंत्री पद पर 83 एवं 14 तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर 27 एवं 36 मत क्रमश: उपयुक्त कोई नहीं तथा अवैध रहे।
00
पद प्रत्याशी प्राप्त मत
अध्यक्ष अनुराग कुमार जायसवाल 611
प्रशांत पाठक 608
संदीप कुमार यादव 294
अनुपम त्रिपाठी 31
विपिन कुमार यादव 13
उपाध्यक्ष सौरभ चतुर्वेदी 506
गजेंद्र कुमार यादव 387
अतुल सिंह 365
आदित्य प्रताप मिश्र 263
स्वत: भट्ट 55
महामंत्री अंकित त्रिपाठी 611
आदित्य सिंह 491
दीपक तिवारी 173
अनुराग मिश्रा 123
विकास पांडेय 108
महीप कुमार पांडेय 52
संयुक्त मंत्री शिवम श्रीवास्तव 675
रजनीश यादव 542
प्रिंस तिवारी 174
चंदन पांडेय 104
सांस्कृतिक सचिव शुभम सिंह 561
दीपक यादव 486
शांतनु शुक्ला 424
रवि प्रकाश वर्मा 37
ऋषभ श्रीवास्तव 28

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed