{"_id":"59ad6cbe4f1c1b4d738b5145","slug":"51504537790-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक
Updated Mon, 04 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चयन बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक
0 प्रतियोगियों ने किया चयन बोर्ड का घेराव, उप सचिव ने वार्ता के दौरान दिया आश्वासन
0 बताया, बोर्ड की एकमात्र बची सदस्य आशा लता छह सितंबर को देंगी इस्तीफा
0 तय समय तक अध्यक्ष की नियुक्ति न होने पर उग्र आंदोलन की दी गई चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नए अध्यक्ष की नियुक्ति समेत टीजीटी, पीजीटी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर चयन आयोग प्रतियोगी मोर्चा के नेतृत्व में अभ्यर्थियों एवं प्रतियोगियों ने सोमवार को चयन बोर्ड का घेराव किया। इसमें बीएड उत्थान जन मोर्चा एवं युवा अधिकार मंच तथा स्वराज अभियान के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। घेराव के दौरान ज्ञापन सौंपा गया। इस बीच उप सचिव नवल किशोर से वार्ता भी हुई, जिसमें उन्होंने अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक चयन बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि बोर्ड की एकमात्र बची सदस्य आशालता छह सितंबर को इस्तीफा दे देंगी।
इसके पहले मोर्चा का अध्यक्ष शेर सिंह के नेतृत्व में जुटे अभ्यर्थियों ने चयन बोर्ड में ठप पड़ी भर्तियों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जन मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह एवं स्वराज अभियान के राजेश सचालन ने चयन बोर्ड में कामकाज शुरू करने की मांग की। साथ ही युवाओं का निर्णायक संघर्ष के लिए 15 सितंबर को कलक्ट्रेट में आयोजित उपवास को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि सत्ता में आने के बाद सीएम योगी ने आयोगों की सफाई के नाम पर चयन प्रक्रिया ठप कर दी। कामकाज कब शुरू होगा, यह बताने वाला कोई नहीं है।
घेराव के दौरान शेर सिंह के नेतृत्व में अभ्यर्थियों की बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर से वार्ता हुई। इस बीच अभ्यर्थी अध्यक्ष की नियुक्ति और भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग पर अड़ गए। इस पर उप सचिव ने सचिव नीना श्रीवास्तव से फोन पर बात की। इसके बाद अभ्यर्थियों को अक्तूबर में बोर्ड के गठन का आश्वासन दिया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि अक्तूबर तक अध्यक्ष की नियुक्ति न हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसमें विनोद सिंह, प्रेम, अनिल, सुनील, रमेश, कुलदीप आदि शामिल थे।