फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अब 26 कोच की होंगी कई ट्रेनें

अब 26 कोच की होंगी कई ट्रेनें

Fri, 21 Jul 2017 09:14 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
अब 26 कोच की होंगी कई ट्रेनें
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

अब 26 कोच की होंगी कई ट्रेनें
0 एनसीआर के कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म की बढ़ाई जाएगी लंबाई
0 पनकी यार्ड की इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग होते ही 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एनसीआर जोन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अब ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की बजाय संबंधित जोन में चलने वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाने की तैयारी की है। अमूमन किसी भी यात्री ट्रेन में अधिकतम कोच की संख्या 24 ही रहती है, लेकिन रेलवे अब इसे 26 कोच का करने जा रहा है। इसके लिए जोन के प्रमुख स्टेशन जहां 24 कोच के प्लेटफार्म है उसे 26 कोच का किया जाएगा। सितंबर 2017 तक कुछ स्टेशनों के प्लेटफार्म का विस्तार पूरा हो जाएगा।

एनसीआर में इलाहाबाद जंक्शन में प्लेटफार्म नंबर एक की क्षमता 26 कोच की है, लेकिन कानपुर एवं अन्य स्टेशनों पर मौजूद प्लेटफार्म की क्षमता 24 कोच की ही है। इसी वजह से एनसीआर अब पहले चरण में कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर दो, तीन एवं शिकोहाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो को 26 कोच का बनाने जा रहा है। प्लेटफार्म के विस्तार के साथ ही बोर्ड स्तर पर उन ट्रेनों की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें प्रतीक्षा सूची ज्यादा रहती है। ताकि संबंधित ट्रेनों में कोच की संख्या 26 की जाए और भीड़ का दबाव कम किया जा सके। इसमें प्रयागराज, पुरुषोत्तम, पूर्वा, जोधपुर-हावड़ा आदि ट्रेनें हैं जिसमें कोच बढ़ाए जा सकते हैं। इसके अलावा पनकी यार्ड में मैकेनिकल इंटरलॉकिंग के स्थान इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग स्थापित की जाएगी। यह काम हो जाने के बाद संबंधित यार्ड से ट्रेनें अधिकतम 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। एनसीआर द्वारा मिर्जापुर यार्ड का 200 मीटर का विस्तार किया जा रहा है। सितंबर 2017 तक यह काम पूरा होने की संभावना है। इससे इलाहाबाद-मुगलसराय रेलखंड पर गुड्स ट्रेनों की होल्डिंग में सुधार के साथ यात्री ट्रेनों की समय पालनता मेें खासा सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed