{"_id":"5968d7fb4f1c1b7a728b4651","slug":"51500043259-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में 20 अगस्त तक जमा होगा परीक्षा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में 20 अगस्त तक जमा होगा परीक्षा शुल्क
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड में 20 अगस्त तक जमा होगा परीक्षा शुल्क
आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड करने की समय सारिणी जारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित वर्ष 2018 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल होने वाले संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क संस्था के प्रधानाचार्य जमा करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र को परिषद की वेबसाइट ‘upmsp.edu.in’ पर ऑनलाइन अपलोड करने करने की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
समय सारिणी के अनुसार संस्था के प्रधान को सभी विद्यार्थियों से प्राप्त शुल्क को 25 अगस्त तक एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। छह सितंबर तक संस्था के प्रधान कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसके बाद 15 सितंबर तक प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा किया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना एवं विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर 20 सितंबर को मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड होगा। 21 से 30 सितंबर के बीच वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान को उनके विवरण (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि) की भली-भांति जांच करनी होगी।
इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। एक से 10 अक्तूबर (मध्यरात्रि 12 बजे तक) के बीच ऑनलाइन अपलोड किए विद्यार्थियों के विवरण की जांच के बाद अगर किसी प्रकार के संशोधन की जरूरत पड़ती है तो संस्था के प्रधान उसे संशोधित या अपडेट कर सकेंगे लेकिन इस दौरान किसी नए विद्यार्थी का विवरण अपलोड नहीं होगा। केवल संशोधन ही स्वीकार किया जाएगा। वेबसाइट 15 जुलाई से निर्धारित अंतिम तिथि तक क्रियाशील रहेगी। निर्धारित तिथि एवं व्यवस्था के तहत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरकर अपनी शैक्षिक अर्हता के साक्ष्यों समेत परीक्षा शुल्क की नगद धनराशि अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य को सौंपनी होगी। इसके बाद बाकी प्रक्रिया अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य पूरी करेंगे।