फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 villages in darkness for nine days, people thirst for water in the heat

Prayagraj News: नौ दिन से अंधेरे में 50 गांव, गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग

Fri, 22 May 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 22 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
50 villages in darkness for nine days, people thirst for water in the heat
आंधी के नौ दिन बाद भी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। गर्मी और उमस के बीच 50 से अधिक गांव अब भी अंधेरे में डूबे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण जागकर रात काट रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, करनाईपुर, खंसार, थानापुर, फूलपुर और बरेस्ता-प्रतापपुर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में करीब 1200 खंभे प्रभावित हुए हैं। ऐसे में मरम्मत कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में बरेस्ता-प्रतापपुर फीडर से जुड़े करुआड़ीह, प्रतापपुर, शुक्ला का पूरा, बरेस्ता, लतीफपुर, दुबे का पूरा, गगौर, गडौर और मैलहन आदि गांवों में नौ दिन बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को तेजी से दुरुस्त करने का काम चल रहा है। अगले दो-तीन दिन में अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की ओर से अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - उत्सव कुमार, एक्सईएन, गंगापार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed