फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 thousand reward related to Mafia Atiq gang arrested in police encounter, shot in leg

यूपी : माफिया अतीक गैंग से जुड़ा 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 16 Mar 2023 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 08:45 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद गैंग के सहयोगी और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज के फूफा वहीद अहमद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बाएं पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
50 thousand reward related to Mafia Atiq gang arrested in police encounter, shot in leg
पैर में गोली से घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद गैंग के सहयोगी और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर अरबाज के फूफा वहीद अहमद को बांदा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बाएं पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीद पर 50 हजार का इनाम था। व्यापारी से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहा था। बांदा के एसपी अभिनंदन ने बताया कि मर्दननाका निवासी वहीद अहमद (45) पर कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

6 मार्च को व्यापारी व कालवनगंज निवासी श्याम गुप्ता ने उसके खिलाफ एक लाख रुपये रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली थी कि वहीद अहमद मध्य प्रदेश की सीमा में घुसने की फिराक में है। मटौंध थानाक्षेत्र के त्रिवेणी गांव में बाईपास के पास एसओजी और थाना पुलिस ने उसे लिया। वाहिद ने फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, वहीद प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल रहे शूटर अरबाज का फूफा है। वह अतीक गैंग का सहयोगी रहा है। कुछ साल पूर्व बांदा जेल में बंद रहे गुड्डू मुस्लिम का भी सहयोग करता था। उसे सुविधाएं मुहैया कराता था। अरबाज को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। एसपी अभिनंदन का कहना है कि माफिया अतीक अहमद गैंग के सहयोगियों की तलाश में एसओजी समेत पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

वहीद के साथी को पुलिस भेज चुकी है जेल

मुठभेड़ में गिरफ्तार वहीद के एक साथी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इस पर भी अतीक गैंग का सहयोग करने का आरोप था। पुलिस और प्रशासन ने घर पर बुलडोजर भी चलाया था। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अलीगंज निवासी रफीकुस्समद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह वहीद अहमद का साथी था। अतीक अहमद गैंग के सहयोग में जो भी नाम सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed