फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   50 lakhs of family members of former councilor, report filed against four

पूर्व पार्षद के परिवार के 50 लाख हड़पे, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 09 Dec 2020 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Dec 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
50 lakhs of family members of former councilor, report filed against four
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रीतम नगर की पूर्व पार्षद गोमती देवी के परिवार के 50 लाख रुपये जमीन के नाम पर हड़प लिए गए। गोमती देवी के पति रणजीत सिंह ने धूमनगंज थाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पहले डीआईजी से शिकायत की गई थी। उनके निर्देश पर जांच हुई। जांच में फ्राड की पुष्टि होने पर एफआईआर के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


धूमनगंज थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक हरवारा में एक जमीन को लेकर पूर्व पार्षद गोमती देवी के पति रणजीत सिंह और कटरा के सतीश गुप्ता में विवाद चल रहा था। बाद में उनमें समझौता हो गया। सतीश ने जमीन बेचने के लिए दो करोड़ कीमत लगा दी। इसमें से रणजीत सिंह ने 16 लाख एकाउंट में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद दो बार में 34 लाख कैश दिया। भट्ठे की जमीन होने के कारण वहां गड्ढा था। उसमें मिट्टी पटवाने में ही रणजीत सिंह के लगभग 20 लाख खर्च हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद सतीश ने रजिस्ट्री करने से आनाकानी शुरू कर दी। जब उस पर दबाव डलवाया गया तो उसने साफ इनकार कर दिया कि न पैसे देगा, न ही जमीन। रणजीत सिंह तथा उनके परिवार वालों ने कई जगह शिकायत की। डीआईजी से शिकायत की तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर एके चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में सतीश चंद्र गुप्ता, रजत, रोहित और तारकेश्वर के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed