{"_id":"68867f6d3ae0b7682b02f40d","slug":"50-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-an-empty-house-in-jhunsi-allahabad-news-c-254-1-sald1001-104554-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: झूंसी में सूने मकान का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: झूंसी में सूने मकान का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी
विज्ञापन
झूंसी के त्रिवेणीपुरम कालोनी के यमुना सेक्टर में हुई लाखों की चोरी की वारदात के अंजाम के बाद बि
पीडीए की त्रिवेणीपुरम कॉलोनी के यमुना सेक्टर में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान से नकदी समेत तकरीबन 50 लाख का सामान उड़ा दिया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को रविवार की सुबह घर लौटने पर हुई। चोर जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
थाना क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम काॅलोनी के यमुना सेक्टर में पूर्व चिकित्सक दिवंगत डॉ.एनके द्विवेदी का मकान है। दो मंजिल मकान के निचले हिस्से में चिकित्सक की पत्नी अल्का दुबे अकेले रहती हैं। उनके बेटे विदेश में रहते हैं। शनिवार की शाम को वह मकान के निचले हिस्से में ताला बंदकर नई दिल्ली चली गई थीं। मकान के ऊपरी हिस्से में रेलवे में शंकरगढ़ के पास स्थित कहिया डांडी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर पद पर तैनात आशीष त्रिपाठी परिवार समेत किराये पर रहते हैं। शनिवार को आशीष ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी विनीता तिवारी बच्चों के साथ थीं। विनीता के मुताबिक देर शाम को उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी तो वह घर से तकरीबन 400 मीटर दूर भाई के घर बच्चों के साथ चली गईं। मकान पर ताला बंद था।
इसी बीच देर रात को शातिर चोर वहां पहुंचे तथा मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद पूरे इत्मिनान से शातिर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने किरायेदार रेलकर्मी आशीष के कमरे में डबल बेड के नीचे बैग में रखे गए सोने की आधा दर्जन जंजीर, पांच गले का नेकलेस, हार, 22 अंगूठी, आठ कान बाला, नाक की रिंग, डेढ़ किलो चांदी के आभूषण समेत तकरीबन 20 लाख के गहने व 75 हजार रुपये कैश बांधा और फरार हो गए। शातिर चोरों ने मकान मालकिन अल्का दुबे के हिस्से को भी बुरी तरह खंगाला था। यहां भी शातिर चोरों ने कई लोहे की अलमारी तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व कैश पार कर दिया।
विज्ञापन
रात ग्यारह से सुबह सात बजे के बीच वारदात
जिस मकान में चोरों ने चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। उस पर तकरीबन आठ घंटे पहले ताला लगाया था। इतनी देर में शातिर चोरों ने पूरे मकान में उत्पात मचाकर रख दिया। किरायेदार विनीता के मुताबिक मकान मालकिन शनिवार की शाम को नई दिल्ली के लिए गईं जबकि वह तबीयत खराब होने के कारण रात तकरीबन ग्यारह बजे घर से 400 मीटर दूर अपने भाई के घर बच्चों के साथ गई। रात ग्यारह से सुबह सात बजे के तकरीबन आठ घंटे के भीतर शातिर चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।