{"_id":"5d37572b8ebc3e6d250db921","slug":"50-kilometer-long-jam-to-extract-kawariya-allahabad-news-ald2502601102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों को निकालने में लग गया 50 किलोमीटर लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों को निकालने में लग गया 50 किलोमीटर लंबा जाम
विज्ञापन
कुंडा में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर लगा जाम।
- फोटो : PRATAPGARH
कांवड़ियों को निकालने में लग गया 50 किलोमीटर लंबा जाम
कुंडा बाईपास से लालगोपालगंज तक घंटों फंसे रहे वाहन, एंबुलेंस और स्कूल बसें
उमस भरी गर्मी में परेशान हुए लोग, प्रयागराज से कुंडा तक रहा जाम का असर
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। प्रयागराज के फाफामऊ में कांवड़ियों को निकालने के चक्कर में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार रात भीषण जाम लग गया। जाम का असर प्रयागराज से कुंडा तक रहा। हाइवे पर गाड़ियों के चक्के थम गए। भोर में इसकी जानकारी होने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खत्म कराने के लिए प्रयास शुरू किया, लेकिन इसके बाद भी जाम खत्म कराने में दोपहर हो गई।
सावन के पहले सोमवार को जल लेने के लिए प्रयागराज गए कांवड़ियों को सुरक्षित निकालने के चक्कर में फाफामऊ में जाम लग गया। जाम इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसका असर कुंडा तक पहुंच गया। भोर में हालत यह हो गई कि कुंडा बाईपास तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। भोर में इसकी जानकारी कुंडा पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर सिपाहियों ने गाडिय़ों को एक लेन में कराया। इसके बाद भी वाहनों के चक्के थमे रहे। जाम में कई यात्री बसें भी फंसी थीं। इससे उसमें सवार यात्री परेशान हो गए। सुबह दैनिक क्रिया के लिए लोग परेशान रहे। इसके अलावा एंबुलेंस और आठ बजे के बाद स्कूल के बच्चे भी जाम में फंस गए। जाम की जानकारी अधिकारियों को हुई तो फिर से फोन घनघनाने शुरू हो गए। इस पर संबंधित थाने के कोतवाल और एसओ भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद काफी गाड़ियों को कानपुर-बनारस हाइवे से होते हुए वाया मूरतगंज प्रयागराज भेजा गया। दोपहर बाद जाकर जाम खत्म हुआ।

कुंडा में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर लगा जाम।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन