फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   5 vehicles of Pasar gang seized, challan of 12

ताबड़तोड़ एक्शन : पासर गैंग की 5 गाड़ियां सीज, 12 का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
5 vehicles of Pasar gang seized, challan of 12
ओवरलोड गाड़ियों को मोटी रकम लेकर जिले की एक सीमा से दूसरी सीमा तक पहुंचाने का ठेका लेने वाले पासर गैंग के सदस्यों के खिलाफ मंगलवार आधी रात ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। नैनी पुलिस ने आधी रात सड़क पर उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान पासर गैंग की पांच गाड़ियां सीज कर दीं। 12 अन्य वाहनों का चालान किया गया। सीज किए गए सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट खनन व आरटीओ विभाग को भेज दी गई।
विज्ञापन


रात 12:00 बजे के करीब नैनी थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने सभी चौकी इंचार्ज और थाने की फोर्स के साथ नैनी में सघन चेकिंग शुरू की। लेप्रोसी से लेकर डांडी तक एक-एक वाहनों को चेक किया। पुलिस को देखते ही पासर गैंग के सदस्य में हड़कंप मच गया और वह भाग निकले। सघन चेकिंग करते हुए पुलिस ने 100 से ज्यादा वाहनों को चेक किया। इस दौरान पुख्ता प्रमाण मिलने पर पासर गैंग के संरक्षण में चल रहे पांच वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही 12 अन्य वाहनों का चलन भी किया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन वाहनों को पासर गैंग के सदस्य पास करा रहे थे और जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही इनके आगे पीछे लग गए थे। पुलिस ने संबंधित ट्रांसपोर्टरों से बात की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसीपी करछना संजय कुमार सिंह ने बताया कि पांच वाहनों को सीज किया गया है। पासर गैंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने एक दिन पहले प्रकाशित की थी खबर

गौरतलब है कि अमर उजाला ने यमुनापार में चल रहे पासर गैंग के खेल को उजागर करने के संबंध में एक दिन पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। बताया था कि किस तरह मोटी रकम लेकर ओवरलोड गाड़ियों को पास कराने का खेल संचालित किया जा रहा है। खबर छपने के बाद मंगलवार को पुलिस ने पासर गैंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed