फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   5 patients became ok and went home and 3 reffered

प्रयागराज के तीन मरीजों के साथ पांच की छुट्टी, चार रेफर

Mon, 18 May 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
5 patients became ok and went home and 3 reffered
कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल से रविवार को प्रयागराज के तीन मरीजों के साथ प्रतापगढ़ और फतेहपुर के एक-एक मरीज की छुट्टी कर दी गई है। जबकि चार लोगों को देर रात रेफर कर दिया गया। इसमें तीन प्रतापगढ़ के हैं, जबकि लैब तकनीशियन को एसआरएन रेफर किया जा रहा है। इससे लेवल-1 हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या 26 रह गई है।
विज्ञापन

लेवल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज के जिन तीन मरीजों को छुट्टी दी गई हैं, उसमें दो मरीज कौड़िहार ब्लॉक के हैं। दोनों का एक ही नाम था लेकिन दोनो अलग-अलग इलाके के हैं। जबकि तीसरा मरीज हंडिया का रहने वाला है। इसके अलावा प्रतापगढ़ का एक मरीज और फतेहपुर का भी एक मरीज शामिल है। पांचों की रिपोर्ट दो-दो बार निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी की रविवार को छुट्टी कर दी गई। एंबुलेंस से अपने-अपने घर गए। डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि लैब तकनीशियन को थोड़ा परेशानी हो रही थी तो उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर किया गया जबकि, प्रतापगढ़ के तीन मरीजों को वहां शुरू हुए लेवल-1 हॉस्पिटल रेफर किया गया है। पांच मरीजों की छुट्टी होने पर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के मान्धाता के एक युवक की रविवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। वह कोरोना की आशंका में रेफर होकर यहां आया था। कोरोना संदिग्ध वार्ड मेें रखा गया था। देर रात उसका स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा दिया गया था। चिकित्सालय प्रशासन के मुताबिक कोरोना संदिग्ध युवक रविवार की दोपहर आया था। उसमें तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ सहित कोरोना के कई लक्षण थे। लिहाजा, उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया लेकिन सांस तेज चलने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। संदिग्ध की कोरोना की जांच के लिए नमूना भेजा गया। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि युवक की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed