{"_id":"63e530a599aced49b209e387","slug":"47-kg-ganja-caught-in-ac-coach-of-durg-express-nautanwa-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा के एसी कोच में पकड़ा गया 47 किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा के एसी कोच में पकड़ा गया 47 किलो गांजा
Thu, 09 Feb 2023 11:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:13 PM IST
सार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आरपीएफ व जीआरपी छिंवकी की टीम के साथ बृहस्पतिवार को छिंवकी स्टेशन पर ट्रेन नंबर 18201 दुर्ग एक्सप्रेस नोतनवा के ठहराव के दौरान एसी कोच में यात्रा कर रहे तीनों लोगों के पास से 47 किलो चार सौ ग्राम गांजा पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आरपीएफ व जीआरपी छिंवकी की टीम के साथ बृहस्पतिवार को छिंवकी स्टेशन पर ट्रेन नंबर 18201 दुर्ग एक्सप्रेस नोतनवा के ठहराव के दौरान एसी कोच में यात्रा कर रहे तीनों लोगों के पास से 47 किलो चार सौ ग्राम गांजा पकड़ा है। पकड़े गए अभियुक्त रायपुर छत्तीसगढ़ से ट्राली व पिट्ठू बैग में गांजा रखकर उसे मिर्जापुर तस्करी के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
टीम को ट्रेन के एसी कोच में गांजा लेकर कुछ लोगों द्वारा तस्करी की सूचना मिली थी। इसपप टीम स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के दौरान एसी कोच एक के अंदर पहुंची और सीट संख्या दस पर बैठे मोहम्मद जावेद निवासी थाना टाउन, जिला भोजपुर बिहार, सीट संख्या छह में बैठे मोहम्मद सहादत हुसैन निवासी थाना टाउन जिला भोजपुर बिहार व सीट संख्या 39 पर बैठे मोहम्मद शाहनवाज निवासी थाना मोफसिल जिला भोजपुर को पकड़ा।
विज्ञापन
तीनों के पास मौजूद ट्राली व पीठू बैग से कुल 47.400 किलोग्राम गांजा की जब्ती की गई। इसकी बाजार में कीमत 474000 रुपये आकी गई है। जंच के दौरान पता चला कि गांजा की भानु सिंह द्वारा रायपुर छत्तीस गढ़ से आपूर्ति की गई है। तथा इसे मिर्जापुर में प्रिंस को दिया जाना था। मामले में टीम जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन