फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   41610 Women Reserve Recruitment: Answer summoned on filling the vacant post

41610 महिला आरक्षी भर्तीः रिक्त पद भरने पर जवाब तलब

Thu, 26 Sep 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
41610 Women Reserve Recruitment: Answer summoned on filling the vacant post
41610 Women Reserve Recruitment: Answer summoned on filling the vacant post
41610 सिपाही भर्ती
विज्ञापन

जनरल महिलाओं के रिक्त पद भरने पर जवाब तलब
0 भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली रह गए 375 पद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल पुलिस में 41610 आरक्षियों की भर्ती के मामले मेें महिला आरक्षी सामान्य वर्ग की रिक्त सीटें भरने पर हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड से जवाब मांगा है। पदों को भरने की मांग को लेकर प्रीति शुक्ला और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र सुनवाई कर रहे हैं।

याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि 2013 की भर्ती में 41610 में से महिला आरक्षियों के लिए 3550 पद रखे गए थे। अंतिम चयन परिणाम 16 जुलाई 2015 को घोषित हुआ। इसमें सिर्फ 1123 महिलाओं का चयन किया गया। इस बीच क्षैतिज आरक्षण को लेकर मामला कोर्ट में चला गया। पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपने हलफनामे में बताया कि महिला आरक्षियों के 2427 पद खाली रह गए हैं। कोर्ट के निर्देश पर 20 जून 2019 को दोबारा परिणाम घोषित किया गया, जिसमेें 2052 और महिला आरक्षी चयनित की गई। ओबीसी और एससी कोटे की सभी सीटें भर ली गई हैं। मगर जनरल की 375 सीटों पर नियुक्ति नहीं की गई है। कोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड को 10 अक्तूबर तक इस मामले में जानकारी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed