{"_id":"5c841919bdec22146f514338","slug":"41552161049-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना लागू होते ही हटा दिए जाएं सभी बैनर पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना लागू होते ही हटा दिए जाएं सभी बैनर पोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना लागू होते ही हटा दिए जाएं सभी बैनर पोस्टर
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में प्रशासनिक अफसरों की बैठक संगम सभागार में हुई। बैठक में डीएम ने अफसरों से कहा कि चुनाव अधिसूचना जारी होते ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगे प्रचार प्रसार पोस्टरों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए।
डीएम ने कहा कि अधिसूचना जारी होते ही की जाने वाली सभी कार्रवाईयों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी के अनुपस्थित होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही जिला विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि निर्वाचन की बैठकें महत्वपूर्ण होती हैं, इसलिए समयबद्ध रूप से सबकी उपस्थिति अनिवार्य रहे। निर्वाचन बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्वाचन से संबंधित जानकारी न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह, एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम प्रशासन वीएस दुबे आदि अफसर मौजूद रहे।
आज खुला रहेगा ट्रेजरी ऑफिस
प्रयागराज। वित्तीय वर्ष 2018-2019 के अंतिम चरण में कार्य की अधिकता एवं बजट उपयोग को सुनिश्चित कराने के लिए डीएम के निर्देश पर रविवार दस मार्च को ट्रेजरी ऑफिस खुला रहेगा। मुख्य कोषाधिकारी ने सभी अफसरों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन करते हुए लंबित कार्यों का निस्तारण किया जाए।