फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बीटीसी का पर्चा आउट, परीक्षा निरस्त

बीटीसी का पर्चा आउट, परीक्षा निरस्त

Mon, 08 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी का पर्चा आउट, परीक्षा निरस्त
बीटीसी-2015 चतुर्थ सेमेस्टर के
विज्ञापन

सभी पेपर आउट, पूरी परीक्षा निरस्त
0 परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने कौशाम्बी में पर्चा आउट होने के बाद पूरे प्रदेश की परीक्षा निरस्त की
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर की सोमवार से शुरू हुई परीक्षा के सभी पर्चे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आठ से 10 अक्तूबर के बीच होने वाली पूरी परीक्षा निरस्त कर दी है। सोमवार को परीक्षा शुरू होने से पहले दूसरे से लेकर आठवें प्रश्नपत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी से रिपोर्ट लेने के बाद परीक्षा निरस्त कर दी। सचिव ने बताया की पर्चा वायरल होने की सूचना कौशाम्बी से ही आ रही थी। उन्होंने बताया कि डीआईओएस कौशाम्बी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ और वायरल किए गए प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ के मिलान के बाद पाया गया कि दोनों प्रश्नपत्र एक समान हैं। सचिव ने बताया कि बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर के साथ बीटीसी-2013 सेवारत बैच (मृतक आश्रित), बीटीसी-2014 (अवशेष/अनुत्तीर्ण) की परीक्षा प्रदेश भर में आठ अक्तूबर से शुरू हुई, इस परीक्षा में प्रदेश भर में 72688 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन बीटीसी की दो पालियों में आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन लेखन क्षमता का विकास एवं शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन विषय की परीक्षा थी। पहले दिन की परीक्षा पूरी होने के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीआईओएस कौशाम्बी को पर्चे के साथ तलब किया और प्रश्नपत्रों के मिलान के बाद पूरी परीक्षा निरस्त कर दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर परीक्षा शुरू होने से पहले वायरल हुए पर्चे में गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, हिंदी, अंग्रेजी एवं शांति शिक्षा एवं सतत विकास के प्रश्नपत्र शामिल हैं। पर्चा आउट होने की रविवार शाम से ही अफवाह तेजी से फैली, जबकि शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इससे इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘‘पर्चा आउट होने और सोशल मीडिया पर इसके तेजी से वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई, रिपोर्ट मिलने के बाद आठ से 10 अक्तूबर के बीच होने वाली बीटीसी-2015 चौथे सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी गई।’’
अनिल भूषण चतुर्वेदी, सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed