{"_id":"5a5277984f1c1bfc0f8b828a","slug":"41515354008-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की चेतावनी पर इविवि प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की चेतावनी पर इविवि प्रशासन सतर्क
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों की चेतावनी पर इविवि प्रशासन सतर्क
0 चीफ प्रॉक्टर ने डीएम और एसएसपी से मांगी वीसी के लिए सुरक्षा
0 कुलपति आवास एवं कार्यालय पर सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग
इलाहाबाद। अनुशासन समिति की ओर से एबीवीपी के तीन छात्रों का इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से पांच वर्ष का निष्कासन बराकरार रखे जाने के विरोध में छात्रों ने चेतावनी दी है कि वे कुलपति के आवास का घेराव करेंगे और उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश से रोकेंगे। इस चेतावनी के बाद इविवि प्रशासन सतर्क हो गया है। चीफ प्रॉक्टर ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर कुलपति के लिए सुरक्षा मांग की है। साथ ही ऐसी गतिविधियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे की ओर से डीएम और एसएसपी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि छात्र नेता आनंद कुमार सिंह, विक्रांत सिंह, नीरज प्रताप सिंह और सूर्य प्रकाश मिश्र विश्वविद्यालय से पांच वर्ष के लिए निष्कासित किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई 28 अप्रैल 2017 को परिसर में तोड़फोड़, बमबाजी, आगजनी, हिंसा और सात जुलाई 2017 को कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में दोषी पाए जाने पर की गई थी।
निष्कासन संबंधी विधिक कार्रवाई की प्रतिलिपि भी इनके स्थायी पते पर प्रेषित की जा चुकी है। अगर ऐसे में ये छात्र अराजकता फैलाते हैं, सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाते हैं या किसी शिक्षक अथवा कर्मचारी से दुर्व्यवहार करते हैं तो अनुशासनहीनता एवं आपराधिक कृत्य होगा। चीफ प्रॉक्टर ने पत्र के माध्यम से कुलपति के आवास एवं कार्यालय पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती और इस प्रकार की गतिविधियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई की मांग की है।