{"_id":"594149484f1c1b250b8b49e2","slug":"41497450824-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ा शिकायत करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ा शिकायत करने का निर्देश
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के ध्यानार्थ
000000000
अस्पताल अधीक्षक की शिकायत प्रमुख सचिव से करने का निर्देश
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने मिर्जापुर जिला अस्पताल के अधीक्षक की मनमानी की शिकायत प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव से भी कहा है कि शिकायत मिलने पर वह नियमानुसार कार्रवाई करें। मिर्जापुर के पत्रकार ओम प्रकाश मिश्र ने जनहित याचिका दाखिल कर शिकायत की है कि जिला अस्पताल के अधीक्षक केंद्रीय मंत्री से अपनी नजदीकी बता कर अस्पताल कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उनके कार्यों से अस्पताल कर्मचारियों में आक्रोश है। याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति केपी सिंह की पीठ ने याची को निर्देश दिया है कि वह अपनी शिकायत प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से करे। याची प्रमुख सचिव को लिखित प्रत्यावेदन दे और प्रत्यावेदन मिलने की स्थिति में प्रमुख सचिव नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करें।