फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4000 policemen needed to get rid of the jam in Mahakumbh, traffic police made a proposal

Prayagraj: महाकुंभ में जाम से निजात दिलाने के लिए 4000 पुलिसकर्मियों की जरूरत, यातायात पुलिस ने बनाया प्रस्ताव

Thu, 08 Aug 2024 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 02:14 PM IST
सार

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बार महाकुंभ में चालीस करोड़ से अधिक भीड़ के आने की संभावना है। इसे देखते हुए मेला का क्षेत्र भी बढ़ाया गया है। करीब चार हजार हेक्टेयर में मेले का आयोजन होगा। इसमें लाखों की संख्या में वाहन भी शहर में आएंगे।

विज्ञापन
4000 policemen needed to get rid of the jam in Mahakumbh, traffic police made a proposal
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के दौरान यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाने के लिए चार हजार कर्मचारियों का प्रस्ताव बनाया है। इसमें टीएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, होमगार्ड समेत प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बार चालीस करोड़ से अधिक भीड़ के आने की संभावना है। इसे देखते हुए मेला का क्षेत्र भी बढ़ाया गया है। करीब चार हजार हेक्टेयर में मेले का आयोजन होगा। इसमें लाखों की संख्या में वाहन भी शहर में आएंगे।

विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे, इसके लिए करीब चार हजार पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। प्रस्ताव तैयार हो गया है। उच्च अधिकारियों की मुहर लगते ही इसे लाॅ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय भेज दिया जाएगा।वहीं, विभाग इन पुलिसकर्मियों के रहने के लिए जगह भी तलाश रहा है। ट्रैफिक पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन के अलावा मेला स्थल पर जगह देने का विचार चल रहा है। अफसरों ने बताया कि दिसंबर में इन सभी पुलिसकर्मियों को तैनाती मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग पार्किंग की व्यवस्था की मांग

झांसी, लखनऊ, रीवा, वाराणसी, कानपुर समेत अन्य जगहों के प्रवेश द्वार से आने वाली गाड़ियों की संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने अलग पार्किंग की व्यवस्था की मांग की है, ताकि बाहर से आने वाले वाहनों को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जाए। इसमें फाफामऊ, अंदावा, रीवा रोड, नेहरू पार्क समेत अन्य जगह शामिल है।

इन चाैराहों पर सबसे ज्यादा दिक्कत

लेबर चाैराहा, लेप्रोसी चाैराहा, जानसेनगंज, पुराना यमुना पुल, प्रीतम नगर, मेडिकल चाैराहा, अंदावा चाैराहा, रेलवे स्टेशन चाैराहा, शास्त्री पुल, फाफामऊ, हनुमान मंदिर चाैराहा, एमएनएनआईटी चाैराहा, तेलियरगंज समेत 17 चाैराहों पर अधिक जाम लगता है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए यातायात पुलिस इन स्थानों पर काम रही है।

वर्तमान में यह तैनाती

टीआई 08

टीएसआई 71

हेड कांस्टेबल 99

कांस्टेबल 85

होमगार्ड 419

पीआरडी 47

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed