फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   40 robbery incidents at the age of 49, police also stunned after seeing crime history

49 की उम्र में की 40 लूट की वारदातें, क्राइम हिस्ट्री देख पुलिस भी दंग

Sun, 20 Jun 2021 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 12:24 AM IST
सार

  • वाराणसी में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ लुटेरा प्रयागराज निवासी संतोष साथी समेत भेजा गया जेल 

विज्ञापन
40 robbery incidents at the age of 49, police also stunned after seeing crime history
encounter in varanasi - फोटो : encounter in varanasi

विस्तार

49 की उम्र में लूट की 40 वारदातें, यह आपराधिक रिकॉर्ड है वाराणसी में एक दिन पहले हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार प्रयागराज के अपराधी संतोष रावत की। वाराणसी के पुलिस अफसरों की नजर इस रिकॉर्ड पर पड़ी तो वह भी दंग रह गए। प्रयागराज पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि यह रिकॉर्ड सिफ प्रयागराज जनपद में हुई वारदातों का है। फिलहाल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


संतोष रावत और पवन कुमार दोनों अंतर प्रांतीय चेन लुटेरे हैं। धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर निवासी संतोष पर लूट, चोरी, धमकी सहित अन्य आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। जबकि प्रयागराज के कैंट थाना अंतर्गत राजापुर निवासी पवन कुमार के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। लंका थाने में भी दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। श्ुाक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर दोनों से पूछताछ करेगी। बदमाशों से संपर्क में रहने वाले बदमाशों और लूट के सामान खरीदने वालों पर शिकंजा कसेगी। लंका पुलिस के अनुसार रमना इलाके में दोनों बदमाश 15 मई को दुर्गावती देवी की आधी चेन छीनकर भाग निकले थे। बदमाशों की निशानदेही पर आधी चेन बरामद की गई। अन्य लूट की चेन बरामदगी के लिए दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा। एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है, लेकिन जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। बदमाशों ने कई के नाम बताएं हैं, सभी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed