फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4 members committee will probe in nurse beaten case

चार सदस्यीय कमेटी करेगी नर्स पिटाई मामले की जांच

Wed, 17 Mar 2021 12:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
4 members committee will probe in nurse beaten case
4 members committee will probe in nurse beaten case - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के वार्ड एक में सोमवार को स्टाफ नर्स को थप्पड़ मारने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। नर्सें दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रही हैं, लेकिन आरोपी जूनियर डॉक्टर प्राचार्य और एचओडी के बुलाने पर भी उनके दफ्तर और अस्पताल नहीं आ रहा है। प्राचार्य के निर्देश पर मंगलवार को आरोपी डॉक्टर को 15 दिन के लिए निलंबित कर पत्र जारी किया गया है। चार सदस्यीय कमेटी मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

एमएलएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर(जेआर वन) को सोमवार को मौखिक आदेश पर निलंबित किया गया था। इस संबंध में एचओडी आर्थो डॉ डीसी श्रीवास्तव ने मंगलवार को पत्र जारी किया। इसकी एक प्रति राजकीय नर्सेस संघ की अध्यक्ष साफिया खातून और महामंत्री माधुरी देवी को भी दी गई है। प्राचार्य के निर्देश पर एसआईसी एसआरएन डॉ अजय सक्सेना, स्त्री एवं प्रसूति विभाग की अध्यक्ष अमृता चौरसिया, ईएंडटी विभाग के अध्यक्ष डॉ सचिन जैन और मैट्रेन नरसीन फात्मा की संयुक्त टीम मामले की जांच करेगी। टीम को सात दिन में जांच रिपोर्ट प्राचार्य को देनी है। वहीं नर्सों ने कहा कि एससी नर्स पर हमले मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाने की तैयारी है। पुलिस ने सोमवार को दी गई तहरीर को किनारे कर दिया। अब नए सिरे से कार्रवाई की मांग की जा रही है। भुक्तभोगी नर्स के माता-पिता और भाई भी यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराने का फिर प्रयास किया जाएगा। नर्सेस संघ की अगुवाई में मंगलवार को बड़ी संख्या में एकजुट नर्सों ने एसआईसी कार्यालय पर धरना दिया। उनकी मांग है कि नर्स पिटाई मामले में प्रभावी और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। नर्सों ने एसआईसी से कहा कि नर्स को पीटने वाले को 15 दिन के लिए ही निलंबित किया जाना ठीक नहीं है। निलंबन अवधि बढ़ाई जाए अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed