फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4.25 crores in the embezzlement letter sent to the bank seeking the answer

4.25 करोड़ के गबन में बैंक को पत्र भेजकर मांगा गया जवाब

Sat, 13 Jul 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
4.25 crores in the embezzlement letter sent to the bank seeking the answer
4.25 crores in the embezzlement letter sent to the bank seeking the answer
4.25 करोड़ के गबन में आठ बिंदुओं पर मांगी जानकारी
विज्ञापन

धूमनगंज पुलिस ने बैंक प्रबंधन को भेजा है पत्र
अधिकारी समेत तीन आरोपियों का नहीं मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। बैंक ऑफ इंडिया की सुलेमसराय शाखा से 4.25 करोड़ रुपये गायब होेने के मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आठ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसके लिए पुलिस की ओर से बैंक प्रबंधन को पत्र भेजा गया है। उधर आरोपी करेंसी चेस्ट अधिकारी समेत नामजद तीनों आरोपियों का अब तक सुराग नहीं मिल सका है।
बैंक ऑफ इंडिया की सुलेमसराय शाखा में तीन जुलाई को ऑडिट के दौरान 4.25 करोड़ की अनियमितता पाई गई थी। मामले में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता की ओर से गबन का आरोप लगाते हुए करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम, एसके मिश्र व उसके पुत्र संजू मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रकम करोड़ों में है, ऐसे में मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा(ईओडब्ल्यू) से कराने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। हालांकि तब तक पुलिस मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने बैंक प्रबंधन को पत्र भेजकर आठ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इनमें करेंसी चेस्ट के प्रतिदिन का लेखा-जोखा, सीसीटीवी फुटेज, करेंसी चेस्ट से जुड़े कर्मचारियों, रखरखाव करने वाले कर्मचारी, कैश भुगतान प्रणाली, आरोपी अधिकारी का विवरण व दो अन्य बिंदु शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि बैंक से जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिन बीते, नहीं मिला सुराग
उधर आरोपी करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम समेत तीनों नामजद आरोपियों का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह पता चला है कि वह मूलरूप से बलिया का रहने वाला है। लेकिन उसका पूरा पता अब तक नहीं मिल सका है। यही वजह है कि पत्र भेजकर बैंक प्रबंधन से जिन आठ बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है, उनमें एक बिंदु आरोपी के विवरण का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed