{"_id":"5eed172d8ebc3e42b320389e","slug":"3d-painting-will-be-done-on-12-walls-of-the-city-city-desk-news-ald2788667101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : शहर की 12 दीवारों पर होगी थ्री डी पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : शहर की 12 दीवारों पर होगी थ्री डी पेंटिंग
Sat, 20 Jun 2020 03:05 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
3D स्ट्रीट पेंटिंग
स्मार्ट सिटी कंपनी ने शहर को और बेहतर तरीके से सजाने की तैयारी में है। योजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों के अगल-बगल की 12 दीवारों पर थ्री डी पेंटिंग कराई जाएगी। इसके लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। इस पर करीब 40 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
शहर की चयनित सभी दीवारों की नापजोख हो चुकी है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने इसके लिए सर्वे कराया है। पेंटिंग के प्रारूप इस तरह का है, जिससे संगम नगरी की ऐतिहासिकता और धार्मिक प्रसंगों को उकेरा जाएगा। कंपनी के अफसरों ने इसके लिए कंपनी की मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनुमोदन करा लिया है। टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बारिश के बाद इस योजना पर काम शुरू कराया जाएगा।
योजना के मुताबिक जिन दीवारों पर थ्री डी पेंटिंग कराई जाएगी वहां स्वचालित एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। ताकि रात के अंधेरे में भी पेंटिंग लोगों को दिखे। इसके लिए पेंटिंग के पहले व्यवस्था की जाएगी। अफसरों के मुताबिक चयनित स्थलों में मामूली फेरबदल हो सकता है। शहर के चौराहों को सजाने के बाद अब प्रमुख दीवारों पर थ्री डी पेंटिंग कराई जाएगी। योजना के मुताबिक काम दिसंबर से पहले पूरा करा लिया जाएगा। -रवि रंजन, सीईओ स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
इन स्थानों का किया गया है चयन

- धोबी घाट चौराहा स्थित अपार्टमेंट की दीवार
- नवाब यूसुफ रोड पर खरबंदा मोटर्स के पास की दीवार
- भारत स्काउट एंड गाइड स्कूल की दीवार
- कमिश्नर आफिस के मुख्य द्वार के सामने की दीवार
- लाला लाजपत राय रोड पर आयुष हॉस्पिटल की दीवार
- बैंक रोड चौराहे पर पीए क्लासेस की दीवार
- तेज बहादुर सप्रू रोड पर पुलिस लाइन कॉलोनी की दीवार
- कमला नेहरू रोड पर इंदिरा आईवीएफ की दीवार
- श्री राम डिपार्टमेंट की साइड वाली दीवार
- ट्रैफिक चौराहे पर खाली बड़ी दीवार
- लोक सेवा आयोग की दीवार
- पुलिस लाइन की एक अन्य दीवार