फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   39 percent copies were checked in three days, evaluation work may be completed before time

UP Board : तीन दिन में जांच ली गईं 39 फीसदी कॉपियां, समय से पहले पूरा हो सकता है मूल्यांकन का कार्य

Sun, 23 Mar 2025 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 12:01 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 39.12 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन चार दिन में पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन की यही रफ्तार आगे भी रही तो निर्धारित तिथि दो अप्रैल से पहले ही कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
39 percent copies were checked in three days, evaluation work may be completed before time
यूपी बोर्ड कॉपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 39.12 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन चार दिन में पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन की यही रफ्तार आगे भी रही तो निर्धारित तिथि दो अप्रैल से पहले ही कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 261 केंद्र बनाए गए हैं और 141510 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को परीक्षकों की संख्या बढ़ी तो मूल्यांकन की रफ्तार और तेज हो गई। शुक्रवार को जहां 83271 परीक्षक केंद्रों तक पहुंचे, वहीं शनिवार को 85818 परीक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक दिन में 12.71 फीसदी कॉपियां जांच लीं।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू कराया था और पंद्रह दिनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कुल तीन करोड़ एक लाख 48 हजार 236 कॉपियों में से अब तक एक करोड़ 17 लाख 93 हजार 850 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इनमें हाईस्कूल की 69,52,708 व इंटरमीडिएट की 48,41,112 कॉपियां शामिल हैं। वहीं, शनिवार को एक दिन में हाईस्कूल की 22,07,409 व इंटरमीडिएट की 16,25,287 कॉपियां जांच ली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed