फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   386 students got admission in au

इविवि में 386 छात्र-छात्राओं ने लिए प्रवेश

Wed, 04 Nov 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
386 students got admission in au
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीकॉम में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। अब तक कुल 386 छात्र-छात्राओं ने फीस जमा कर अंतिम रूप से प्रवेश ले लिए हैं। वहीं, मंगलवार को बीकॉम में प्रवेश के लिए 137 छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षिक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड किए। फीस जमा करने के बाद इन अभ्यर्थियों के प्रवेश पर भी अंतिम मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

आर्य कन्या में बीए, बीकॉम में प्रवेश
- आर्य कन्या में प्रवेश के लिए यूजीएटी में सामान्य श्रेणी में 70 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 60 या अधिक अंक प्राप्त करने वलाी और एससी-एसटी वर्ग की सभी छात्राएं छळ नवंबर तक महाविद्यालय में मूल प्रमाणपत्रों के साथ सुबह 11 से दोपहर दो बजे के बीच संपर्क करें। बीए प्रथम वर्ष वर्ष प्रवेश के लिए यूजीएटी में शामिल सभी छात्राएं चार नवंबर से महाविद्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक संपर्क करें।
विज्ञापन

एसएस खन्ना में प्रवेश प्रकिया शुरू
- एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीएससी बायो/मैथ्स, बीकॉम, बीए, बीएड में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक छात्राएं यूजीएटी मार्कशीट के साथ महाविद्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत तारन में बीए, बीकॉम में प्रवेश आज से
- जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में बीए एवं बीकॉम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग चार नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए छात्राओं को कॉलेज की वेबसाइट ‘द्भह्लद्दस्रष्.ड्डष्.द्बठ्ठ’ के एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदनपत्र भरना होगा। फॉर्म छह नवंबर रात 11.59 बजे तक भरे जा सकेंगे। बीकॉम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग में अनारक्षित वर्ग में 120 या इससे अधिक अंक, ईब्ल्यूएस वर्ग में 90 या अधिक, ओबीसी वर्ग में 90 या अधिक, एससी वर्ग में 50 या अधिक अंक पाने वाली और एसटी वर्ग की सभी छात्राएं काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगी।
वहीं, बीए में प्रवेश के लिए कांउसलिंग में अनारिक्षत वर्ग में 70 या अधिक अंक, ईब्ल्यूएस में 40 या अधिक, ओबीसी में 40 या अधिक, एससी वर्ग में 20 या अधिक अंक प्राप्त करने वाल और एसटी वर्ग की सभी छात्राएं शामिल हो सकतीं हैं।
राज्य विवि में पीजी प्रवेश के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय नैनी कैंपस में संचालित परास्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आठ नवंबर तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

मुक्त विवि में प्रवेश की तिथि बढ़ी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्विद्यालय में सत्र 2020-21 के प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात नवंबर कर दी गई है। यह जानकारी प्रवेश प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने दी। इसके साथा ही एमबीए एवं एमसीए में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed