{"_id":"267347f3cbcc148277b49bdd94cd978d","slug":"38-contenders-for-each-plot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर प्लाट के लिए 38 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर प्लाट के लिए 38 दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में प्लाटों के लिए मारामारी है। लंबे समय बाद योजना में प्लाटों के आवंटन का विज्ञापन प्रकाशित हुआ तो इसे बुक कराने के लिए शहरियों में होड़ मच गई। इसके लिए अब तक छह हजार से अधिक फॉर्म बिक चुके हैं। अकेले मंगलवार को नौ सौ से अधिक लोगों ने फॉर्म जमा किए। आवेदन का अंतिम दिन चार फरवरी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुधवार को यह संख्या तकरीबन 6300 तक पहुंचने की है। ऐसी स्थिति में हर प्लाट के लिए करीब 38 दावेदार सामने आ रहे हैं। हालांकि इनकी किस्मत का फैसला लाटरी से होना है।
एडीए ने पिछले 24 वर्ष में कोई भी नहीं आवास योजना नहीं शुरू की है। हालांकि पुरानी योजनाओं में खाली पड़ी जमीन पर बहुमंजिला आवास योजना का निर्माण करा रहा लेकिन वर्तमान में देवप्रयागम आवास योजना, शातिंपुरम आवास योजना एवं नैनी आवास योजनाओं में खाली पड़े 165 प्लाटों के लिए आवेदन मांगें गए हैं। यह ऐसे प्लाट हैं जिन्हें करीब साल भर की मशक्कत के बाद खोजा गया है। इनमें से देवप्रयागम फेज थ्री में 115, शांतिपुरम में 49 तथा नैनी में एक प्लाट है। इन प्लाटों लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी को शुरू हुई। फ्लैट के मुकाबले प्लाटों में लोगों की रुचि ज्यादा है सो अब तक करीब छह हजार फॉर्म बिक चुके हैं। प्लाटों के लिए आवेदन जमा करने का बुधवार को अंतिम दिन है सो अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम दिन तक करीब 6300 आवेदन आएंगे। इसके बाद लाटरी के जरिए प्लाटों का आवंटन किया जाएगा।
इलाहाबाद। एडीए की कालिंदीपुरम आवास योजना में प्रस्तावित मंगल विहार आवास योजना में फ्लैटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इस संबंध में सचिव अमरनाथ उपाध्याय ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। अभी तक इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि चार फरवरी थी। माना जा रहा है कि ज्यादातर लोगों द्वारा प्लाटों के लिए आवेदन किए जाने के कारण तिथि बढ़ाई गई है।