फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   37 people lost their lives on the day of Mauni Amavasya in Mahakumbh, 30 devotees died at Sangam Nose

Mahakumbh : महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन 37 लोगों की गई थी जान, संगम नोज पर 30 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत

Wed, 26 Mar 2025 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

महाकुंभ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पर बुधवार को जानकारी साझा की गई। बताया गया कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या की रात हुए हादसे में 37 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 30 लोगों की जान संगम नोज पर गई थी, जबकि सात श्रद्धालु संगम क्षेत्र के दूसरे स्थानों पर हुए हादसे में मारे गए। 

विज्ञापन
37 people lost their lives on the day of Mauni Amavasya in Mahakumbh, 30 devotees died at Sangam Nose
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मचने के बाद का भयावह दृश्य। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर एक नई और बेहद अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या के दिन कुल 37 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 30 लोग संगम घाट पर मृत हुए थे जबकि सात लोगों की जान अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं में हुई थी। महाकुंभ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पर यह जानकारी बुधवार दोपहर साझा की गई। इसमें बताया गया कि महाकुंभ मेला- 2025 में मौनी अमावस्या पर संगम तट पर हुई घटना के दौरान 30 लोगों और अन्य स्थानों पर सात लोगों, जिनके शरीर पर जाहिरा चोटें पाई गईं, की दुःखद मृत्यु हुई थी।

विज्ञापन

यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप 37 में से 35 मृतकों के आश्रितों के बैंक खातों में ₹25-25 लाख की मुआवजा राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। एक मृतक की पहचान नहीं होने और एक मृतक के लावारिस होने के कारण मुआवजा राशि नहीं दी जा सकी है। गौरतलब है कि मौनी अमावस्या के अगले दिन शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेलाधिकारी विजय किरन आनंद और डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया था कि महाकुंभ में हुई दुर्घटना के दौरान कुल 30 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन


 








यह भी पढ़ें :- UP: जस्टिस वर्मा के तबादले व बेतरतीब लिस्टिंग के खिलाफ वकीलों ने भरी हुंकार, फोटो आइडेंटिटी सेंटर पर लटके ताले    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed