फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   35 thousands theft from food security officer's car

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार से 35 हजार उड़ाए

Sun, 27 Oct 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
35 thousands theft from food security officer's car
35 thousands theft from food security officer's car
जार्जटाउन मेें बैरहना सब्जी मंडी पर वारदात
विज्ञापन

प्रयागराज। बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि अब अफसरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार से जार्जटाउन में 35 हजार नकद समेत जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग उड़ा दिया गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

मूल रूप से मैनपुरी की रहने वाली गायत्री जिले मेें खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैं। पुलिस के मुताबिक, गायत्री ने बताया कि 23 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे के करीब वह बैरहना सब्जी मंडी में वैष्णवी स्वीट के सामने कार्यालय के कार्यों के संबंध में भ्रमण करने गई थीं। वहां वह गाड़ी से निकलकर सड़क पर खड़ी थीं। इसी दौरान नीले रंग की टी शर्ट पहने लड़के ने गाड़ी से बैग निकाल लिया। उसमें मोबाइल, लगभग 35 हजार रुपये, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पायल के अलावा कार्यालय प्रपत्र, पेन ड्राइव, मुहर, चाबियां व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed