फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Covid-19 updates 304 person including circle officer tested corona positive 347 recovered prayagraj uttar pradesh

सीओ समेत 304 और हुए कोरोना पॉजिटिव, 347 संक्रमित हुए ठीक

Wed, 23 Sep 2020 10:43 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Covid-19 updates 304 person including circle officer tested corona positive 347 recovered prayagraj uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 304 और लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही। कुल 347 लोगों ने कोरोना को मात दी। विभिन्न कोविड अस्पतालों से जहां 39 लोगों को संक्रमण से मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, वहीं 308 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। एक्टिव केस की संख्या 3386 पहुंच गई है।
विज्ञापन


सीेएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीओ मेजा भी शामिल हैं। दो बैंक मैनेजर भी संक्रमित हुए हैं। इनके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक टैगौर टाउन के मैनेजर और एचडीएफसी फूलपुर शाखा के प्रबंधक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाईकोर्ट के दो अधिवक्ता और बेली अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी (जीएनएम) के साथ एजी ऑफिस के सीनियर एकाउंटेंट, करछना के एक इंटर कॉलेज के शिक्षक, सीएचसी मऊआइमा का स्टाफ, एडीओ सोरांव तथा सीडीए पेंशन के एक एकाउंटेंट भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक 304 नए संक्रमितों में कोरांव के एडीओ, प्राइमरी स्कूल कौंधयारा और एक इंटर कॉलेज के शिक्षक, कोटवा एट बनी हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफीसर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सर्वाधिक मरीज एसआरएन में भर्ती
वर्तमान में सबसे ज्यादा कोविड संक्रमित 148 मरीज एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 12, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 19, रेलवे चिकित्सालय में 47 मरीज भर्ती हैं। इसी क्रम में बेली अस्पताल में 54, यूनाईटेड मेडिसिटी में 33 तथा साईंनाथ एएमए कोविड हॉस्पिटल में 30 कोरोना संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार में अधिक रकम वसूली तो दर्ज होगी एफआईआर
कोरोना उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों के साथ निजी क्षेत्र के यूनाइटेड मेडिसिटी और साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल को अधिकृत किया गया है। सीेएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक निजी क्षेत्र के उन अस्पतालों में जहां कोविड का उपचार किया जा रहा है, उनके लिए शुल्क निर्धारण किया गया है। गाइड लाइन के मुताबिक कई सुविधाओं वाले पैकेज के साथ मरीजों से आइसोलेशन बेड के लिए आठ से दस हजार रुपये, गंभीर मरीजों के लिए बिना वेंटिलेटर के आईसीयू 13 से 15 हजार रुपये तथा अति गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर के साथ 15 से 18 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।


शासन के पूर्व आदेश के मुताबिक मरीजों से प्रतिदिन का उपचार शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने पर निजी कोविड अस्पताल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इन अस्पतालों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। मरीजों से फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed