{"_id":"5f5930078ebc3e54ec5db3d7","slug":"334-people-free-of-infection-in-one-day-443-new-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 334 लोग संक्रमण से मुक्त, 443 नए मरीज मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 334 लोग संक्रमण से मुक्त, 443 नए मरीज मिले
Thu, 10 Sep 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
prayagraj corona test report news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना ने बुधवार को नया रिकार्ड बनाया। एक दिन में 443 नए संक्रमित मिले हैं। यह दूसरी बार है जब आंकड़ा चार सौ के पार पहुंचा है। इसके पहले एक दिन में सबसे अधिक 404 संक्रमित मिले थे। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी ने बताया कि जहां 24 घंटों में इतने नए संक्रमित मिले हैं, वहीं एक दिन में 334 लोग संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। ठीक होने वालों का यह एक नया रिकार्ड है।
सीएमओ ने बताया कि 443 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12 हजार 896 पहुंच गई है, जबकि 9211 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3496 है। इसमें से तीन हजार के करीब लोग होम आइसोलेशन में हैं। बुधवार को छुट्टी पाने वाले 334 लोगों में 44 को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
बाकी, 290 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। छुट्टी पाने वालों में कालिंदीपुरम से 17, रेलवे से सात, यूनानी से तीन, बेली से छह, दो निजी कोविड अस्पतालों से चार, एसआरएन चिकित्सालय से सात लोगों को छुट्टी मिली है। इसके अलावा 328 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इसमें रेलवे हॉस्पिटल से 43, कालिंदीपुरम से 49, यूनानी मेडिकल कॉलेज से 10, दो निजी चिकित्सालयों में 66, बेली में 36 और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 135 मरीज भर्ती हैं। इसमें 10 मरीज दूसरे जिलों के हैं। बुधवार को 2611 संदिग्धों की जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया है जबकि 2982 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।