फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि भारद्वाज की विशाल प्रतिमा का कल राष्ट्रपति करेंगे लोकार्पण, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण

Wed, 16 Jan 2019 06:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Jan 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
32 ft high Rishi Bhardwaj statue being installed tomorrow will be inaugurated by the President
Bhardwaj Muni

प्रयागराज के बालसन चौराहे पर ऋषि भारद्वाज की 32 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। गुरुवार को संगम नोज से भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसका लोकार्पण करेंगे। कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को अब यहां भारद्वाज मुनि की विशाल प्रतिमा के भी दर्शन होंगे। बालसन चौराहे पर लम्बे समय से ऋषि भरद्वाज के नाम से पार्क बना हुआ है। मूर्ति की स्थापना पार्क के पास ही की जा रही है। मूर्ति स्थापित होने की वजह से लम्बे समय से खस्ताहाल पड़े पार्क का भी जीर्णोद्धार हो गया है। 

32 ft high Rishi Bhardwaj statue being installed tomorrow will be inaugurated by the President
Bhardwaj Muni

भारद्वाज की इस विशाल मूर्ति को इन्दौर के प्रसिद्ध कलाकार महेंद्र कोडवानी ने बनाया है। कोडवानी ऐसी ही बड़ी मूर्तियों को बनाने में माहिर हैं । मूर्ति का आधार स्टील से बनाया गया है और ऊपरी परत कल्चर्ड मार्बल की है। 32 फीट की इस मूर्ति को 13 फीट की आधारशिला पर स्थापित किया जा रहा है। प्रतिमा स्थापित करने के बाद इस पर कांस्य रंग चढ़ाया गया है। मूर्ति का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विभाग कर रहा है और प्रयागराज विकास प्राधिकरण इसे स्थापित करवा रहा है ।

 

32 ft high Rishi Bhardwaj statue being installed tomorrow will be inaugurated by the President
Bhardwaj Muni

पीडीए के कार्यकारी इंजीनियर एसडी शर्मा ने बताया कि मूर्ति और पार्क की देखभाल व रखरखाव का भी काम प्रयागराज विकास प्राधिकरण करेगा। बालसन चौराहे पर अब कुल तीन मूर्तियां हो गयी हैं। ऋषि भारद्वाज की इस मूर्ति के पहले ही वहां देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पं मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा लगाई गयी है। लेकिन उन दोनों मूर्तियों की अपेक्षा ऋषि भारद्वाज की प्रतिमा बड़ी है ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
32 ft high Rishi Bhardwaj statue being installed tomorrow will be inaugurated by the President
Bhardwaj Muni
प्रतिमा का वजन 12 टन है। टुकड़ों में लाई गई इस प्रतिमा को विशाल प्लेटफॉर्म पर जोड़कर विहंगम रूप दिया गया है। महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा के अनवारण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्लेटफॉर्म को महज सात दिन में पक्का करने के लिए मसाले में हार्डनर मिलाया गया है। एक वजह यह भी है कि प्रतिमा का वजन बहुत ज्यादा है।

 

विज्ञापन
32 ft high Rishi Bhardwaj statue being installed tomorrow will be inaugurated by the President
Bhardwaj Muni

पीडीए के एक्सईएन एसडी शर्मा ने बताया कि प्लेटफॉर्म की मजबूती के लिए हर उपाय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा का डिजाइन खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed