{"_id":"60b7ca188ebc3ed0a81265b0","slug":"32-districts-of-the-state-did-not-send-the-marks-of-class-xii-students-to-the-up-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं परीक्षा परिणाम : 32 जिलों ने यूपी बोर्ड को नहीं भेजे छात्रों के छमाही-प्री बोर्ड के अंक, अब ऐसे करेंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं परीक्षा परिणाम : 32 जिलों ने यूपी बोर्ड को नहीं भेजे छात्रों के छमाही-प्री बोर्ड के अंक, अब ऐसे करेंगे पास
Wed, 02 Jun 2021 11:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:42 PM IST
सार
- बोर्ड सचिव ने दोबारा पत्र जारी कर सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से वेबसाइट पर अंक अपलोड करने को कहा
विज्ञापन
UP Board Exam 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
यूपी बोर्ड की ओर से मांगे जाने के बाद भी प्रदेश के 32 जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों ने 12 वीं के छमाही एवं प्री बोर्ड परीक्षा के अंक के साथ 2020 के 11 वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं किए हैं।
बोर्ड सचिव की ओर से जारी पत्र में प्रयागराज, लखनऊ, कौशाम्बी, आगरा सहित 32 जिलों के नाम शामिल हैं। सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों से अतिशीघ्र वेबसाइट पर अंक अपलोड करने को कहा गया है। यूपी बोर्ड सचिव की ओर से आनन-फानन में एक बार फिर से बारहवीं के अंक मांगे जाने के बाद अब तय हो गया है कि प्रदेश सरकार हाईस्कूल की तर्ज पर इंटरमीडिएट की परीक्षा निरस्त करके छात्रों को सीधे पास करने जा रही है।