फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   केपी और संगम नोज पर पीएम मोदी की सभा कराने की चल रही तैयारी

केपी और संगम नोज पर पीएम मोदी की सभा कराने की चल रही तैयारी

Mon, 03 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
केपी और संगम नोज पर पीएम मोदी की सभा कराने की चल रही तैयारी
केपी या संगम नोज पर पीएम मोदी की सभा कराने पर चल रहा मंथन
विज्ञापन

0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसी माह है प्रयागराज आने का कार्यक्रम
0 एयरपोर्ट के साथ कुंभ से जुड़े कार्यों का कराया जा सकता है उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रयागराज नामकरण होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले आगमन को जिला प्रशासन के साथ भाजपाइयों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी द्वारा प्रयागराज में कुंभ से जुड़े तमाम कार्यों का उद्घाटन करवाने की तैयारी की जा रही है। इसमें बम्हरौली में बन रहा नया सिविल टर्मिनल एवं शहर के तमाम रेल ओवर ब्रिज शामिल है। प्रयागराज में मोदी की सभा कहां होगी उसके लिए अब तक कोई जगह फाइनल नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि अब जिला प्रशासन द्वारा केपी कालेज ग्राउंड और संगम नोज में से किसी एक स्थान पर पीएम की सभा करवाई जा सकती है।

पीएम की प्रस्तावित सभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों से भी सुझाव मांगा गया है। दरअसल परेड मैदान में कुंभ से जुड़े अस्थायी निर्माण हो जाने की वजह से वहां पीएम की सभा नहीं हो सकती। इस वजह से नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी को सभा के लिए चुना गया। हालांकि इस पर भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने अपनी आपत्ति जाहिर कर दी है। तर्क दिया जा रहा है कि संबंधित स्थल कुंभ नगरी से काफी दूर है। किसी ऐसे स्थान का चयन किया जाए जो कुंभ क्षेत्र के नजदीक हो। इस बीच सुझाव दिया गया है कि केपी कालेज ग्राउंड या संगम नोज में किसी एक स्थान पर सभा करवा दी जाए। संगम नोज पर अभी मेला प्रशासन की ओर से समतली करण का काम किया गया है। वहां पर्याप्त जगह भी है। इस बारे में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेशचंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्होंने केपी कालेज या संगम नोज में से किसी एक स्थान पर सभा करवाने का आग्रह किया है। उनके मुताबिक सभा स्थल से ही पीएम मोदी शहर में कुंभ से जुड़े विभिन्न कार्यों का उद्घाटन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed