{"_id":"5bbb853b867a5528304c9bfd","slug":"31539015995-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप डी परीक्षा का 26 अक्तूबर तक शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप डी परीक्षा का 26 अक्तूबर तक शेड्यूल जारी
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रुप डी परीक्षा का 26 अक्तूबर तक का शेड्यूल जारी
इलाहाबाद। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ली जा रही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का 26 अक्तूबर तक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभी बोर्ड की ओर से 16 अक्तूबर तक ली जाने वाली परीक्षा का ही शेड्यूल जारी किया गया था। 16 अक्तूबर के बाद ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा 22 से 26 अक्तूबर तक तीन पॉलियो में होगी। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से यह ग्रुप डी की परीक्षा यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुल 11 शहरों के 41 केंद्रों में करवाई जा रही है। सोमवार को परीक्षा इलाहाबाद, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अलीगढ़, कानपुर, देहरादून्र, रुड़की एवं हरिद्वार में हुई। इन शहरों में 37145 अभ्यर्थियों में से 26097 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। ओवर ऑल सोमवार को 70.26 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से निपटी।