फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ड्राइवर की हत्या में पत्नी के साथ प्रेमी गिरफ्तार

ड्राइवर की हत्या में पत्नी के साथ प्रेमी गिरफ्तार

Wed, 04 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर की हत्या में पत्नी के साथ प्रेमी गिरफ्तार
ड्राइवर की हत्या में पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार
विज्ञापन

28 जून की रात बाका से मारा गया था, पत्नी उसी दिन से थी लापता
काल डीटेल्स से हुआ खुलासा
इलाहाबाद। नैनी के धनुहा में 28 जून की रात ड्राइवर शिव प्रसाद की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी को प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया। ड्राइवर की हत्या के बाद से ही उसकी पत्नी लापता थी। पहले उसके साथ भी अनहोनी की आशंका जताई गई लेकिन, जब उसका कॉल डीटेल्स निकाली गई तो साफ हो गया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा है। दोनों को नैनी रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया।

मेजा के केवरान का रहने गांव का रहने वाला शिव प्रसाद बिंद धनुहा में पत्नी रीता देवी के साथ जीतेंद्र तिवारी के मकान में किराये पर रहता था। वह एक सीमेंट फैक्ट्री के लिए भाड़े पर ट्रक ड्राइविंग का काम करता था। शिव प्रसाद से पहले रीता की शादी मिर्जापुर में हुई थी। पहले पति की मौत के बाद रीता ने 12 साल पहले शिव प्रसाद के साथ दूसरी शादी की थी। दो बच्चे अंकित और लक्ष्मी हैं। एसएसपी नवीन तिवारी के मुताबिक परिवार में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच शिव प्रसाद की मौसी का लड़का संगम लाल निवासी वरवा मेजा भी इलाहाबाद में राजगीर का काम करने लगा। उसका आना जाना शिव प्रसाद के घर बढ़ा तो रीता से उसके संबंध हो गए। वह अक्सर शिव प्रसाद के घर के आसपास कमरा किराये पर ले लेता था। शिव प्रसाद की अनुपस्थिति में उसके घर पहुंच जाता। धीरे-धीरे इस बात की खबर शिव प्रसाद को हुई तो उसने संगम लाल को घर आने से मना कर दिया और रीता को जमकर लताड़ा। वह मानी नहीं तो उसने कई बार रीता की पिटाई भी की। इसी के बाद रीता ने मोबाइल से संगम लाल को पूरी बात बताई। दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बना ली। 28 जून की रात शिव प्रसाद खाना खाकर सो गया। देर रात रीता ने चैनल का ताला तोड़कर उसे अंदर बुला लिया। संगम ने अपने मौसेरे भाई की बाका से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद रीता और संगम लाल मौके से फरार हो गए। रीता की कॉल डीटे्ल्स से साफ हो गया था कि हत्या में उसकी भूमिका है। पुलिस ने रीता और संगम को नैनी स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त बाका बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed