फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दरोगा भर्ती में गलत सवाल पर जवाब तलब

दरोगा भर्ती में गलत सवाल पर जवाब तलब

Sat, 24 Mar 2018 08:07 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
दरोगा भर्ती में गलत सवाल पर जवाब तलब
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000

दरोगा भर्ती में गलत सवाल पर जवाब तलब
2707 पदों की भर्ती को हाईकोर्ट में चुनौती

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
पुलिस, पीएसी और अग्निशमन विभाग में उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर और सेकेंड अफसर फायर बिग्रेड के 2707 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। आरोप है कि परीक्षा में पूछे गए एक सवाल का आंसर की में गलत उत्तर दिया गया है जबकि याचीगण ने सही उत्तर दिए हैं। कोर्ट ने इस मामले पर पुलिस भर्ती बोर्ड से जवाब तलब किया है। पूछा है कि प्रश्न का उत्तर बदलने का क्या आधार है। मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।

जसविंदर सिंह और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र सुनवाई कर रहे हैं। याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह के मुताबिक 2707 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 17 जून 2016 को जारी किया गया था। इसकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा 12 दिसंबर से 22 दिसंबर 2017 तक आयोजित की गई। परीक्षा में गणित, हिंदी, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के चार प्रश्नपत्र थे। याची ने 12 दिसंबर को तीसरी पाली में परीक्षा दी थी। दो जनवरी 2018 को आंसर की जारी की गई। इसके अनुसार याची के उत्तर सही थे और वह अनिवार्य 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकता था। आठ मार्च 2018 को संशोधित आंसर की जारी की गई जिसमें संविधान से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर बदल दिया गया। उत्तर बदलने से याची के 2.5 अंक कम हो गए जिससे उसके अंक 50 प्रतिशत से कम हो गए। कोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड से पूछा है कि एक प्रश्न का उत्तर बाद में बदलने का क्या आधार है। याचिका पर 30 मार्च तक जवाब देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed