फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जंक् शन आने वाली ट्रेनें लेट, परेशान हुए मुसाफिर

जंक् शन आने वाली ट्रेनें लेट, परेशान हुए मुसाफिर

Wed, 23 Aug 2017 08:15 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
जंक्
शन आने वाली ट्रेनें लेट, परेशान हुए मुसाफिर
जंक्शन आने वाली ट्रेनें लेट, मुसाफिर परेशान
विज्ञापन

0 कैफियत हादसे की वजह से बढ़ गई ट्रेनों की लेटलतीफी
0 जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर दिन भर लगी रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दोपहर का 1.50 बजा था। प्लेटफार्म नंबर एक के अलावा जंक्शन के तकरीबन सभी प्लेटफार्म पर सन्नाटा था। इस बीच एनाउंसमेंट हुआ कि हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही है। यह सुनते ही प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो उसमें यात्रियों का हुजूम उमड़ गया। ट्रेन में जिसे जहां जगह मिली वह वहीं काबिज हो गया। फिर भी काफी संख्या में ऐेसे मुसाफिर रहे जो मायूस होकर प्लेटफार्म पर ही बैठे रहे। दरअसल, औरैया में कैफियत हादसे की वजह से बुधवार को ट्रेनों की लेटलतीफी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी।

ट्रेनों की लेटलतीफी का सीधा असर यात्रियों पर पड़ा। रात तीन बजे के बाद ही संबंधित रूट पर रेल संचालन गड़बड़ा गया। जंक्शन पर बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे महेश कुमार ने बताया कि वे सुबह से बैठे हुए हैं, लेकिन पूछताछ काउंटर पर उन्हें मुकम्मल जानकारी नहीं मिल पा रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम ये रहा कि संगम एक्सप्रेस शाम छह बजे तक इलाहाबाद नहीं पहुंच सकी थी। 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 13 घंटे तक लेट रही। यही हाल 12987 सियालदाह-अजमेर, 12312 कालका मेल, 18102 मुरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रहा। दरअसल हादसे के बाद रेलवे ने तमाम ट्रेनों का रूट बदल दिया। बदले हुए रूट की वजह से उनकी लेटलतीफी बढ़ गई। जंक्शन पर जय लाल नाम के यात्री ने कहा कि वह सुबह से हावड़ा रूट की ट्रेन का इंतजार कर रहा है। भोजराज सिंह, अर्जुन सिंह, अनीता सिंह, अनूप सिंह नाम के मुसाफिर ने भी पुरुषोत्तम के देर शाम तक इलाहाबाद आने की बात कही। इस दौरान सलोरी के विवेक मिश्र जंक्शन यह जानने के लिए पहुंच कि गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली-मंडुआडीह कितने बजे इलाहाबाद आएगी। उधर जंक्शन स्थित पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की लेटलतीफी जानने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed